
Cyrus Mistry Death: 'साइरस मिस्त्री के निधन से स्तब्ध हूं...', PM मोदी ने किया ट्वीट, जानें किसने क्या कहा
AajTak
Cyrus Mistry Death: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन और बिजनेसमैन साइरस मिस्त्री का रविवार को कार दुर्घटना में निधन (Cyrus Mistry Death) हो गया है. उनकी मौत की खबर ने सभी को चौंका दिया है. उद्योगपति और राजनेताओं ने सोशल मीडिया पर उनकी मौत पर गहरा शोक जता रहे हैं.
Cyrus Mistry Death: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन और बिजनेसमैन साइरस मिस्त्री का रविवार को कार दुर्घटना में निधन (Cyrus Mistry Death) हो गया है. उनकी मौत की खबर ने सभी को चौंका दिया है. उद्योगपति और राजनेताओं ने सोशल मीडिया पर उनकी मौत पर गहरा शोक जताया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया- साइरस मिस्त्री का असामयिक निधन स्तब्ध करने वाला है. वह एक होनहार व्यवसायी थे, जो भारत की इकोनॉमिक पावर में विश्वास करते थे. उनका निधन वाणिज्य और उद्योग जगत के लिए एक बड़ी क्षति है. उसके परिवार और मित्रों के लिए संवेदनाएं. उनकी आत्मा को शांति मिले.
मालूम हो कि गुजरात से लौटते वक्त रविवार को मुंबई के पास पालघर में ड्राइवर ने कार से अपना कंट्रोल खो दिया, जिससे हादसा हो गया. इसमें साइरस मिस्त्री के साथ एक और शख्स की भी जान चली गई है. हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे.
मिस्त्री की मौत से गहरा दुख हुआ: गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट किया- महाराष्ट्र के पालघर के पास एक सड़क दुर्घटना में टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्रीजी के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ. उनके परिवार के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना. भगवान उनकी आत्मा को शांति दें. शांति.
भारतीय उद्योग ने चमकता सितारा खो दिया: गोयल

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










