
Cyber Fraud करने वालों की आएगी शामत! IIT स्टूडेंट्स के साथ मिलकर बिहार EOU करेगा काम
AajTak
बिहार आर्थिक अपराध इकाई साइबर अपराधियों को पकड़ने के लिए आईआईटी और एनआईटी के छात्रों के स्किल का इस्तेमाल करेगी. इसके लिए जल्द ही एक जॉइंट MOU (समझौता ज्ञापन) साइन किया जाएगा. इसकी जानकारी बिहार आर्थिक अपराध इकाई के डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने दी है.
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में बिहार के कोचिंग संस्थान की मिलीभगत का पता चला है. ऐसे कोचिंग संस्थान की जांच की जा रही है. इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए बिहार आर्थिक अपराध इकाई (EOU) के डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि इस मामले की तहकीकात जारी है. इसके लिए विशेष टीम का गठन मुख्यालय स्तर से किया गया है.
कुल 74 मामले में पटना समेत जिलों के थानों में एफआईआर दर्ज की गई हैं. इसके अलावा मुख्यालय स्तर से टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया. उससे भी काफी सूचनाएं मिली है और कार्रवाई की जा रही है. वहीं, 1 अक्टूबर को आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा में नालंदा से गिरफ्तार लोगों से पूछताछ और साक्ष्यों से काफी सबूत मिले हैं. साथ ही 74 मामले में इलेक्ट्रॉनिक सामान और सबूत मिले हैं. उसकी जांच साइबर फॉरेंसिक लैब में की जा रही है.
कोचिंग संस्थान की भूमिका पर की जा रही है जांच
आर्थिक अपराध इकाई के डीआईजी ने आगे बताया कि जितने भी पहले कंपटीटिव एग्जाम हुए हैं, उसमे एक संगठित गिरोह BPSC और SSC समेत कई प्रतियोगिता परीक्षाओं में सक्रिय रहे हैं. उनका भी जांच किया जा रहा है. साथ ही कोचिंग संस्थान की भूमिका की मामलों में जांच की जा रही है. कोई भी जांच के दायरे में आते हैं, उसपर कार्रवाई की जाएगी.
IIT और NIT के छात्रों के साथ जल्द साइन होगा MOU
बिहार आर्थिक अपराध इकाई के डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने यह भी बताया कि आईआईटी के स्टूडेंट और एनआईटी के स्टूडेंट को वालंटियर के तौर पर उनके साथ काम करने के लिए एक जॉइंट MOU (समझौता ज्ञापन) साइन किया जाएगा. इससे हम लोगों को उनकी क्षमता और उनके स्किल्स के बारे में जानकारी होगी और इसके बदले वो साइबर डोमेन में रिसर्च भी कर पाएंगे.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










