
COVID Vaccine: ये लक्षण बताते हैं कि शरीर में काम कर रही है कोरोना की वैक्सीन
AajTak
कोरोना वायरस से बचाव का सबसे कारगर तरीका वैक्सीन लगवाना ही है. हालांकि कुछ लोग इसके संभावित साइड इफेक्ट से घबरा रहे हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि वैक्सीन के साइड इफेक्ट से घबराने की जरूरत नहीं है. दरअसल ये साइड इफेक्ट्स बताते हैं कि वैक्सीन शरीर में अपना काम कर रही है.
कोरोना वायरस से बचाव का सबसे कारगर तरीका वैक्सीन लगवाना ही है. हालांकि कुछ लोग इसके संभावित साइड इफेक्ट से घबरा रहे हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि वैक्सीन के साइड इफेक्ट से घबराने की जरूरत नहीं है. दरअसल ये साइड इफेक्ट्स बताते हैं कि वैक्सीन शरीर में अपना काम कर रही है. अमेरिका के महामारी विशेषज्ञ और चीफ मेडिकल एडवाइजर एंथॉनी फाउची ने अमेरिकन न्यूज चैनल MSNBC को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'बाजू में दी जा रही वैक्सीन एक चरणबद्ध तरीके से प्रतिक्रिया देती है. कभी-कभी दूसरी डोज के बाद थोड़ा सा दर्द महसूस होता है और ठंड लगती है. इसका मतलब है कि अब आपका इम्यून सिस्टम तेजी से काम करने लगा है.' वैक्सीन इम्यून सिस्टम को COVID-19 स्पाइक प्रोटीन को पहचानने और इसके खिलाफ एंटीबॉडी बनाने में मदद करता है. एंटीबॉडी से खराब होने के बाद ये प्रोटीन वायरस को तेजी से बढ़ने और बीमारी फैलाने से रोकता है. इस प्रक्रिया में कुछ लोगों को साइड इफेक्ट महसूस हो सकता है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











