Covid symptoms: कोल्ड, फ्लू या कोरोनावायरस? इन लक्षणों से करें पहचान
AajTak
तेज बुखार, लगातार कफ, खाने और सूंघने के क्षमता चले जाना कोरोनावायरस के आम लक्षण हैं. हालांकि कोरोना की इस लहर में मरीजों को पेट से जुड़ी भी कई दिक्कतें हो रही हैं. आइए जानते हैं कि सामान्य कोल्ड और फ्लू के लक्षण कोरोनावायरस से कैसे अलग हैं.
कोरोनावायरस की दूसरी लहर बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है. कोरोना का ये रूप बहुत ज्यादा संक्रामक है इसलिए लोग बहुत जल्दी इसकी चपेट में आ जा रहे हैं. हालत ये है कि अब लोग मौसमी बुखार या बदन दर्द जैसे लक्षण दिखने पर भी तुरंत घबरा जा रहे हैं. ये लक्षण हर बार कोरोना के नहीं हो सकते हैं लेकिन अगर आप को कोई भी संदेह है या आप खुद अंदर से सही नहीं महसूस कर रहे हैं तो आपको कोरोना का टेस्ट जरूर कराना चाहिए ताकि आप समय रहते इसका इलाज करा सकें. तेज बुखार, लगातार सूखी खांसी, खाने और सूंघने की क्षमता चले जाना कोरोनावायरस के आम लक्षण हैं. कोरोना संक्रमण के कुछ मामलों में शरीर में दर्द, थकान या कमजोरी जैसे लक्षण भी नजर आते हैं. कोरोना की दूसरी लहर में मरीजों को पेट से जुड़ी भी कई दिक्कतें हो रही हैं. कोरोना संक्रमण के गंभीर मामलों की बात करें तो सांस लेने में तकलीफ होना, सीने में दर्द या दबाव महसूस होना जैसे लक्षण नजर आते हैं. आइए जानते हैं कि सामान्य कोल्ड और फ्लू के लक्षण कोरोनावायरस से कैसे अलग हैं. 37.8C या इससे ज्यादा तापमान होने पर बुखार महसूस होता है. इस तरह का बुखार तब हो सकता है जब शरीर किसी संक्रमण से लड़ रहा हो. ये हर बार कोरोनावायरस नहीं होता है. अच्छा होगा कि आप थर्मामीटर से अपना टेंपरेचर चेक करते रहें. बुखार कोरोनावायरस का मुख्य लक्षण है लेकिन ये किसी और इंफेक्शन की वजह से भी हो सकता है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











