
Covid Cases In India: देश में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, एक दिन में 36 मरीजों की मौत, नए केस 20 हजार पार
AajTak
Covid Cases In India: कोरोना संक्रमण की वजह से पिछले 24 घंटे में देशभर में 36 मरीजों की मौत हो गई. जबकि 20279 नए केस मिले हैं. वहीं कोरोना के सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में मिले हैं. वहीं कोविड से हो रही मौतें हेल्थ एक्सपर्ट्स के लिए टेंशन का कारण बनी हुई हैं. वहीं, देशभर में कोविड के एक्टिव मरीज 1,52,200 हो गए हैं.
देश में कोविड संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है. भारत में पिछले 24 घंटे में 20,279 नए केस दर्ज किए गए हैं. जबकि 36 मरीजों की कोविड संक्रमण की वजह से मौत हो गई. जबकि एक दिन में कोरोना के एक्टिव केसों में 2100 मरीजों का इजाफा हुआ है. लिहाजा सक्रिय मरीज 152200 हो गए हैं. कोविड से होने वाली मौतें टेंशन का कारण बनी हुई हैं. वहीं सबसे ज्यादा कोरोना केस महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं.
देशभर में कोरोना के सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं. जबकि दूसरे नंबर पर केरल, तीसरे पर तमिलनाडु, चौथे पर पश्चिम बंगाल और पांचवें नंबर पर कर्नाटक है. अगर मरीजों की बात करें तो महाराष्ट्र में 2,336 केस,केरल में 2,252 केस, तमिलनाडु में 2,014 केस, पश्चिम बंगाल में 1,844 मरीज और कर्नाटक में 1,456 नए केस सामने आए हैं. इन पांच राज्यों में 48.83% नए केस मिले हैं, जबकि सिर्फ महाराष्ट्र में 11.52 फीसदी केस मिले हैं.
कोरोना संक्रमण की वजह से पिछले 24 घंटे में 36 मरीजों की मौत हुई है. लिहाजा देशभऱ में अब तक कोरोना से 5,26,033 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं. उधर, भारत का कोरोना से रिकवरी रेट अब 98.45% हो गया है.
जबकि पिछले 24 घंटों में 18,143 मरीजों ने कोविड संक्रमण को मात दी है. अब तक देशभर में 4,32,10,522 लोग कोविड को हरा चुके हैं. वहीं एक्टिव केसों की बात की जाए तो अब भारत में कोरोना के 1,52,200 एक्टिव मरीज हैं. वहीं देशभर में पिछले 24 घंटों में 28,83,489 वैक्सीन दी गईं.
ये भी देखें

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








