
Corona की Third Wave के लिए Delhi में तैयारियां तेज, लग रहे Oxygen स्टोरेज और जनरेशन प्लांट
Zee News
Coronavirus Third Wave: सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ऑक्सीजन स्टोरेज प्लांट लगाया गया है, जिसकी क्षमता 57 मीट्रिक टन ऑक्सीजन स्टोर करने की है. वहीं इसके पास ही एक ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट भी तैयार किया जा रहा है जो रोजाना करीबन साढ़े 12 टन ऑक्सीजन जनरेट कर सकेगा.
नई दिल्ली: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज (गुरुवार को) एक ऑक्सीजन स्टोरेज और ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट का दौरा किया. ये प्लांट दिल्ली के समयपुर बादली के लिबासपुर गांव में तैयार किया जा रहा है. We have already installed 3 oxygen storage plants till now of 57 MT each, total capacity 171 MT. Work done on war footing. Grateful to all those who made it happen. इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार तीसरी लहर के लिए ये तैयारियां कर रही है, कोशिश की जा रहा है कि इस बार ऑक्सीजन की कमी न झेलनी पड़े. इस पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी की वजह से दिल्ली वालों को बहुत परेशानी भुगतनी पड़ी थी. तीसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी न हो इसकी तैयारियां चल रही है. — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal)More Related News
