
Commonwealth Games 2022: रेसलिंग में शानदार शनिवार, भारत को मिले 3 गोल्ड, रवि-विनेश-नवीन का जलवा
AajTak
बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय पहलवानों ने शानदार खेल दिखाते हुए रेसलिंग में कुल छह गोल्ड मेडल जीते है. रवि कुमार दहिया, विनेश फोगाट और नवीन ने शनिवार को पीला तमगा जीता. वहीं एक दिन पहले बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और दीपक पूनिया भी सोना जीतने में सफल रहे थे.
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है. इस गेम्स के नौंवें दिन कुश्ती मे भारत का जलवा देखने को मिला. रवि कुमार दहिया, विनेश फोगाट और नवीन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया. इससे पहले बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और दीपक पूनिया भी रसेलिंग में सोना जीतने में सफल रहे थे. यानी कि भारत ने रेसलिंग में कुल छह गोल्ड मेडल हासिल किए. देखा जाए तो कुश्ती के अलावा दूसरे खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने नौवें दिन शानदार प्रदर्शन किया है.
रवि दहिया का कमाल
पुरुषों के 57 किलो भारवर्ग में रवि कुमार दहिया ने भारत के लिए गोल्ड मेडल हासिल किया. टोक्यो ओलंपिक के सिल्वर मेडलिस्ट रवि दहिया ने फाइनल मुकाबले में नाइजीरिया के ईं. विल्सन को तकनीक श्रेष्ठता के आधार पर 10-0 से मात दी. रवि दहिया को यह मुकाबला जीतने में तीन मिनट से भी कम का समय लगा.
विनेश-नवीन का भी जलवा
रेसलर विनेश फोगाट ने नॉर्डिक सिस्टम के तहत आयोजित 53 किलो भारवर्ग इवेंट के अपने आखिरी मैच में श्रीलंका की केशनी मदुरवलगे को बाय फॉल के जरिए 5-0 से मात दी. विनेश ने अपने ग्रुप में तीनों मैच जीतकर गोल्ड पर कब्जा जमाया. केशनी से पहले विनेश ने सामंथा स्टीवर्ट (कनाडा) और मर्सी अदेकुओरोये (नाइजीरिया) को भी मात दी थी. इसके बाद नवीन ने पाकिस्तान के मुहम्मद शरीफ ताहिर को 74 किलो भारवर्ग के फाइनल में बाय फॉल के जरिए 9-0 से मात देकर कुश्ती में भारत को छठा गोल्ड मेडल दिलाया.
पूजा गहलोत, दीपक नेहरा और पूजा सिहाग ने रेसलिंग में भारत के लिए कांस्य पदक हासिल किया. पूजा ने ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में स्कॉटलैंड की क्रिस्टेल लेमोफैक को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 12-2 से मात दी. वहीं पूजा सिहाग ने 76 किलो भारवर्ग में ऑस्ट्रेलिया की नाओमी डी ब्रूइन को मात दी. दीपक नेहरा की बात करें तो उन्होंने 97 किलो भारवर्ग में पाकिस्तान के तैय्यब रजा को मात दी.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






