
Coaching Centre को लेकर आई क्या Guidelines? Teachers की भर्ती से लेकर Students पर बैन तक जानें सारे सवालों के जवाब
AajTak
कोचिंग सेंटर्स को लेकर सरकार की नई गाइडलाइन आई है. इन गाइडलाइंस में इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि छात्रों को पढ़ाई के वक्त किसी भी तरह की समस्या का सामना ना करना पड़े. नए नियम के बाद कोचिंग संस्थानों की मनमानी पर लगाम लगने की उम्मीद है.
दिल्ली का मुखर्जी नगर हो या फिर राजस्थान का कोटा शहर. कोचिंग सेंटर्स की भरमार वाले इन शहरों में देशभर से स्टूडेंट्स पढ़ाई करने के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में कोचिंग सेंटर बच्चों की उम्र की परवाह किए बिना ही उन्हें अपने संस्थान में प्रवेश दे देते हैं. कई बार मनमानी फीस वसूलने के केस भी सामने आते हैं.
ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए अब केंद्र सरकार नई गाइडलाइन लेकर आ गई है, जिसके तहत 16 साल से कम उम्र के बच्चे अब कोचिंग में रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकेंगे. अब कोचिंग संस्थान किसी छात्र से मनमानी फीस भी नहीं वसूल पाएंगे. आइए आपको बताते हैं कि केंद्र सरकार कैसे कोचिंग सेंटर्स पर लगाम लगाने जा रही है.
किन गाइडलाइंस का पालन करना होगा?
1. कोचिंग में जिन टीचर्स की नियुक्ति की जाएगी, वे कम से कम ग्रेजुएट होने चाहिए.
2. एडमिशन (रजिस्ट्रेशन) के लिए स्टूडेंट्स के माता-पिता से अच्छी रैंक या अच्छे नंबरों की गारंटी जैसे भ्रामक वादे नहीं किए जा सकते.
3. कोचिंग संस्थान 16 साल के कम उम्र के छात्र का रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकते.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












