Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
CJI ने बेटियों को घुमाया सुप्रीम कोर्ट, कामकाज के तरीके भी बताए

CJI ने बेटियों को घुमाया सुप्रीम कोर्ट, कामकाज के तरीके भी बताए

AajTak
Saturday, January 07, 2023 05:44:44 AM UTC

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने अपनी दत्तक पुत्रियों को सुप्रीम कोर्ट घुमाया. साथ ही कोर्ट में कामकाज के तौर तरीके भी बताए. सुप्रीम कोर्ट परिसर में सीजेआई जस्टिस चंद्रचूड़ को अपनी बेटियों के साथ देखकर सब हैरान हो गए. इस दौरान सीजेआई दोनों बेटियों को लेकर अपने चेंबर में भी गए.

सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के परिजनों के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास रहा. दरअसल, चीफ जस्टिस की दत्तक पुत्रियों ने सुप्रीम कोर्ट देखने के साथ ही अदालत के कामकाज के तौर तरीके भी समझे. इतना ही नहीं, व्हील चेयर पर दोनों बेटियों को ये सब बताने वाले कोई और नहीं, बल्कि खुद चीफ जस्टिस थे.

सुप्रीम कोर्ट परिसर में सीजेआई जस्टिस चंद्रचूड़ अपनी दोनों बेटियों के साथ पहुंचे थे. ये देखकर सभी लोग हैरान हो गए. इस दौरान CJI जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने अपनी दोनों दिव्यांग बेटियों (फोस्टर) के साथ वहां चहलकदमी भी की. दोनों बेटियां व्हील चेयर पर थीं. सीजेआई ने बेटियों को सर्वोच्च न्यायालय परिसर के आसपास की चीजों के बारे में बताया.

इसके बाद जस्टिस चंद्रचूड़ दोनों को व्हील चेयर पर ही साथ लेकर  CJI के एक नंबर कोर्ट रूम में पहुंचे. उन्होंने दोनों बेटियों को बताया कि कोर्ट में कामकाज कैसे होता है. इतना ही नहीं, उन्होंने बेटियों को ये भी दिखाया कि वह बतौर जज कहां बैठते हैं. साथ ही वकील कहां से बहस करते हैं.

इसके बाद CJI दोनों बेटियों को लेकर अपने चेंबर में भी गए. उन्होंने वहां की भी कई बातें बताईं. कोर्ट सूत्रों के मुताबिक थोड़ी देर बाद कोर्ट की कार्रवाई शुरू हो गई और फिर दोनों वापस घर लौट गईं.

ये भी देखें

 

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
ई-रिक्शा को मारी टक्कर, फिर युवती को बेरहमी से रौंदा... नशे में धुत पुलिसकर्मी ने 100 मीटर तक घसीटकर ले ली जान

हरियाणा के अंबाला में नशे में धुत पुलिसकर्मी अमित कुमार ने पहले एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी, फिर सड़क पर गिरी 22 वर्षीय निकिता को कार से कुचल दिया. युवती को करीब 100 मीटर तक घसीटा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. आरोपी को गिरफ्तार कर BNS की धाराओं में केस दर्ज किया गया है.

India-US Trade Deal: भारत को अमेरिका से मिलेगी और भी छूट... पीयूष गोयल बोले- 'इस सेक्टर को बंपर फायदा'

India-US Trade Deal के तहत भारत को और भी रियायतें मिलने की उम्मीद नजर आ रही है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने टेक्सटाइल सेक्टर को बड़ा फायदा होने के संकेत दिए हैं.

जालसाजी, जुर्म और साजिश... यूके नागरिक मौलाना शम्सुल हुदा खान पर कैसे कसा ED का शिकंजा, पढ़ें पूरी कहानी

यूके नागरिक मौलाना शम्सुल हुदा खान पर 2017 यूपी चुनाव में वोट डालने का इल्जाम है. सरकारी वेतन-पेंशन लेने और 33 करोड़ की संपत्ति अर्जित करने का संगीन आरोप भी है. इसी के चलते ED ने PMLA के तहत संत कबीर नगर और आजमगढ़ में उनके ठिकानों पर छापेमारी की है.

संसद के बजट सत्र में राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव नहीं लाएगी सरकार!

संसद के बजट सत्र में जारी हंगामे के बीच केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव नहीं लाएगी. पहले सरकार की ओर से इस प्रस्ताव को लाने की चर्चा थी, लेकिन अब सूत्रों के अनुसार ऐसा नहीं होगा. यह निर्णय संसद में चल रहे राजनीतिक विवादों के बीच आया है.

MP के डिफेंस संस्थानों में गूंजी हड़ताल: 25 हजार कर्मचारी एक घंटा देर से पहुंचे काम पर; सरकार को दी चेतावनी

मध्य प्रदेश के 25 हजार डिफेंस कर्मचारियों ने ट्रेड यूनियन की देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में एक घंटे की सांकेतिक हड़ताल की. कर्मचारी सुबह 9 बजे काम पर पहुंचे और चार लेबर कोड सहित नए रोजगार मिशन का विरोध किया.

Exclusive: 'राहुल को बड़े होने की जरूरत...', हरदीप पुरी ने एपस्टीन फाइल्स को लेकर किया पलटवार

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संसद में एपस्टीन फाइल्स विवाद में अपना नाम उठाने के लिए राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता को 'बड़ा होने' और इशारों में बात करने के बजाय सोच-समझकर बहस करने की ज़रूरत है.

नौकरी का झांसा, प्यार का जाल, ब्लैकमेलिंग का खेल... लखनऊ में 'लव जिहाद' की बड़ी साजिश बेनकाब

लखनऊ में एक बार फिर नाम बदलकर हिंदू लड़कियों को निशाना बनाने का मामला सामने आया है. नौकरी का झांसा, प्यार का जाल, धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग का खेल. गोमती नगर थाने में दर्ज FIR ने चौंकाने वाले दावे किए हैं. कैफे की आड़ में चल रहे नेटवर्क को लेकर अब हलचल तेज हो गई है.

'देवर से कराओ IVF...', संतान प्राप्ति के लिए ससुरालवालों ने महिला डॉक्टर को किया प्रताड़ित

अहमदाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां महिला डॉक्टर को देवर के स्पर्म से आईवीएफ कराने के लिए मजबूर किया गया. जिससे प्रताड़ित होकर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

'साहब, गली में खून हुआ है...' पुलिस को कॉल करने वाला ही निकला आरोपी, 7 महीने बाद खुला राज

महाराष्ट्र के पंढरपुर की कुंभार गली में मां-बेटे के दोहरे हत्याकांड का सात महीने बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिस व्यक्ति ने खुद पुलिस को फोन कर हत्या की सूचना दी और जांच में मदद का दावा किया, वही वारदात का मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर केस सुलझाने का दावा किया है.

114 और राफेल आने का रास्ता साफ, राजनाथ सिंह की अगुवाई वाली कमेटी ने दी खरीद को मंजूरी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में DAC ने 114 अतिरिक्त राफेल फाइटर जेट्स की खरीद को हरी झंडी दे दी है. यह भारतीय वायुसेना की लड़ाकू क्षमता को मजबूत करेगा. अनुमानित लागत 3.25 लाख करोड़ रुपये है. मेक इन इंडिया के तहत भारत में उत्पादन होगा. CCS से अंतिम मंजूरी बाकी है.

72 साल पुराना वो कानून जिससे नरवणे की किताब होल्ड हो गई? जानिए आर्मी रूल-1954 में क्या लिखा है

पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की संस्मरण आधारित किताब 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' को लेकर विवाद गहरा गया है. रक्षा मंत्रालय ने पिछले एक साल से इस किताब की रिलीज को मंजूरी नहीं दी है. बताया जा रहा है कि सेना के नियमों और पेंशन कानूनों के चलते इस किताब के प्रकाशन पर कानूनी पेंच फंस गया है.

फ्री में रुकना चाहता था विदेशी नागरिक, होटल स्टाफ ने किया मना तो खुद को चाकू से काटा

दिल्ली के पहाड़गंज में एक विदेशी नागिरक ने हंगामा कर दिया और खुद को चाकू से काट लिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जाता है कि वह फ्री में एक होटल में रुकना चाहता था.

25 हजार वोल्ट की लाइन...काम कर रहे मजदूर, वायरल वीडियो पर रेलवे ने दिया जवाब

रोंगटे खड़े कर देने वाला एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें 25 kV की लाइन से बस कुछ इंच दूर मजदूर काम करते दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग संवेदना जताते हुए कमेंट कर रहे हैं कि इतना हाई लेवल खतरा है कि पल भर में जान जा सकती है. इस पर अब रेलवे ने सफाई दी है.

'FIR करो या प्रिविलेज मोशन लाओ, मैं नहीं डरूंगा', राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो मैसेज में राहुल गांधी ने कहा कि किसान देश की नींव हैं और भारत की खाद्य सुरक्षा किसानों पर ही निर्भर करती है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते के जरिए देश के किसानों को नुकसान पहुंचाया है.

तरनतारन: क्लासरूम में गोली मारकर किया था छात्रा का मर्डर, अब आरोपी छात्र प्रिंस की इलाज के दौरान मौत

तरनतारन के माई भागो लॉ कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्र ने सहपाठी छात्रा की क्लासरूम में गोली मारकर हत्या कर दी थी और फिर खुद को भी गोली मार ली थी. हालांकि वो इस वारदात में बच गया था. लेकिन अब अस्पताल में इलाज के दौरान आरोपी छात्र की मौत हो गई. जानिए पूरी कहानी.

'धोनी 10 लाख जमा करें', मद्रास हाईकोर्ट का आदेश, जानें क्या है मामला

मद्रास हाईकोर्ट ने एमएस धोनी को उनके मानहानि केस से जुड़ी एक सीडी के ट्रांसक्रिप्शन और अनुवाद के लिए 10 लाख रुपये जमा करने का निर्देश दिया है. यह आदेश न्यायमूर्ति आरएन मन्जुला ने दी है. कोर्ट ने कहा है कि ट्रांसक्रिप्शन और अनुवाद प्रक्रिया जटिल है. इसका खर्च वादकर्ता ही उठाता है.

'PM मोदी का पॉलिटिकल करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', ट्रंप के इस बयान पर आई भारत की प्रतिक्रिया

पिछले साल अक्तूबर में दिए गए राष्ट्रपति ट्रंप का ये बयान एक बार फिर से सोशल मीडिया पर दिख रहा है. अब भारत के विदेश मंत्रालय ने इस ट्रंप के बयान पर अपना आधिकारिक जवाब दिया है. MEA ने कहा है कि इस वीडियो पर उचित एक्शन लिया जाएगा.

संसद में संग्राम! जब इस मुद्दे पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और जया बच्चन के बीच हो गई तीखी नोक-झोंक

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सदन में अपने जवाब और भाषण के दौरान विभिन्न मुद्दों पर जानकारी दे रही थीं. इसी दौरान जया बच्चन ने वित्त मंत्री को बीच में टोकते हुए कहा कि उन्होंने उनके सवाल का सही जवाब नहीं दिया है. इस दौरान दोनों के बीच हुई तीखी बहस ने सदन का माहौल गर्म कर दिया और विपक्षी सदस्यों ने भी हंगामा शुरू कर दिया.

'हिंदी थोपना स्वीकार नहीं, लेकिन अंध विरोध भी नहीं...', बोले पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू

समय-समय पर देशभर में भाषा को लेकर विवाद चलता रहता है. कई राज्य केंद्र पर हिंदू थोपने का आरोप लगाते रहते हैं. हिंदी भाषा को लेकर पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने अपनी राय रखी है. उन्होंने कहा है कि हिंदी थोपना स्वीकार नहीं, लेकिन अंध विरोध भी नहीं होनी चाहिए.

जम्मू कश्मीर: SSB जवान टिंकू कुमार लापता, एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद नहीं मिला कोई सुराग

एसएसबी के जवान टिंकू कुमार 24 घंटे से लापता हैं. वो एक महीने की छुट्टी के बाद 11 फरवरी को बटालियन में रिपोर्ट करने वाले थे. हालांकि श्रीनगर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया.

इजरायल को बड़ी कामयाबी, बना ली ईरान की हाइपरसोनिक मिसाइलों की काट

इजरायल का एरो-4 इंटरसेप्टर सिस्टम जल्द होगा ऑपरेशनल होगा. यह हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल्स और घुमावदार बैलिस्टिक मिसाइलों को नष्ट करेगा. शूट-लुक-शूट और AI सेंसर से असली खतरे पहचानता है. इजरायल के मल्टी-लेयर्ड डिफेंस का ऊपरी हिस्सा है. एरो-3 और डेविड्स स्लिंग के साथ काम करेगा.

आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन ने कैसे अंजाम दि‍या द‍िल्ली के पीरागढ़ी का त‍िहरा हत्याकांड, जानें

दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में एक कार में तीन लाश मिलने की मिस्ट्री काफी चर्चा में है. इस मामले में पुलिस ने एक तांत्रिक कमरुद्दीन और उसके साथी से पूछताछ शुरू की है. पुलिस के अनुसार कमरुद्दीन लोगों को भारी धन कमाने का झांसा देकर उनकी हत्या करता था. वह लोगों को दो लाख रुपये में तीन करोड़ का वादा करता और बाद में उन्हें मौत के घाट उतार देता था. इस केस ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोगों में भय का माहौल है.

18 फरवरी को होगी दिल्ली-NCR में बारिश! 17 को पंजाब-हरियाणा में अलर्ट... बदलने वाला है कई राज्यों का मौसम

दिल्ली‑NCR समेत देश के कई राज्यों में फरवरी के मध्य में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 17 फरवरी 2026 को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ सहित कई इलाकों में बारिश हो सकती है. पहाड़ी क्षेत्रों में एक बार फिर बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है.

संभल में अवैध मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, मौके पर भारी पुल‍िसबल तैनात

संभल में एक बार फिर से बुलडोजर कार्रवाई हुई है जिसमें अवैध मदरसे को तोड़ा जा रहा है. इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है ताकि स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके. अवैध निर्माण के खिलाफ यह कार्रवाई स्थानीय प्रशासन द्वारा की जा रही है जिससे कानून का शासन बनाए रखा जा सके.

राहुल गांधी की सांसदी पर लटकी तलवार! बीजेपी सांसद ने 'सब्सटैंटिव मोशन' को बनाया हथियार

निशिकांत दुबे ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने संसद में राहुल गांधी के कथित अनैतिक आचरण की जांच कराने के लिए यह प्रस्ताव पेश करने का नोटिस दिया है. यह मामला अब संसद में राजनीतिक बहस को और तेज कर सकता है.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us