
Citizenship Of India: पांच साल में भारतीय नागरिकता के लिए 10645 लोगों ने किया आवेदन, संसद में सरकार का बयान
ABP News
Citizenship Act: सीएए के तहत आने वाले व्यक्ति नियम अधिसूचित होने के बाद नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते हैं.
Citizenship Act: सरकार ने लोकसभा को मंगलवार को सूचित किया कि पिछले पांच साल में कुल 4177 लोगों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गयी. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि पिछले पांच साल में 10645 लोगों ने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया है जिनमें 227 लोग अमेरिका से, 7782 लोग पाकिस्तान से, 795 लोग अफगानिस्तान से और 184 लोग बांग्लादेश से हैं.
राय ने बताया कि 2016 में 1106 लोगों को, 2017 में 817 लोगों को, 2018 में 628 लोगों को, 2019 में 987 लोगों को और 2020 में 639 लोगों को भारतीय नागरिकता दी गयी है.

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












