
China-Taiwan Tension: ताइवान पर G7 देशों के रुख से चीन नाराज, जापान के साथ द्विपक्षीय वार्ता रद्द
AajTak
चीन पहले ही अमेरिका की हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा से चिढ़ा बैठा है. इस बीच G7 देशों के ताइवान पर रुख ने उसकी नाराजगी और बढ़ा दी है. ऐसे में चीन ने जापान के साथ होनी वाली द्विपक्षीय वार्ता रद्द कर दी है. ये बैठक आसियान के कार्यक्रम के दौरान कंबोडिया में होने वाली थी.
वैश्विक राजनीति के भूपटल पर ताइवान को लेकर छिड़ा विवाद अब और गहराता नजर आ रहा है. अमेरिका की हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा से चिढ़ा बैठा चीन अब इसे लेकर G7 देशों के रुख से नाराज है. इस बीच उसने जापान के साथ होने वाली द्विपक्षीय वार्ता भी रद्द कर दी है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स की खबर के मुताबिक चीन के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को जानकारी दी कि चीन के विदेश मंत्री वांग यी और उनके जापानी समकख के साथ होने वाली बैठक रद्द हो गई है. ये बैठक कंबोडिया में आसियान के कार्यक्रम से इतर होनी थी.
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने अपनी नियमित प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि ताइवान को लेकर G7 देशों ने संयुक्त बयान जारी किया है. चीन उनके बयान की कड़ी निंदा करता है.
G7 देशों के विदेश मंत्रियों ने बुधवार को चीन से ताइवान जलडमरूमध्य (Taiwan Strait) में तनाव कम करन और इसका शांतिपूर्ण हल निकालने का अनुरोध किया था. G7 देशों में जापान के अलावा कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देश शामिल हैं.
ताइवान को लेकर ये नया विवाद अमेरिका की हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी की यात्रा के बाद खड़ा हुआ है. बीते 25 साल में ये पहली बार है जब अमेरिका के किसी बड़े पदाधिकारी ने ताइवान की यात्रा की है. चीन हमेशा से ताइवान को अपना हिस्सा बताता रहा है. वहीं दुनिया के तमाम देश ताइवान के साथ व्यापारिक रिश्ते रखते हैं, लेकिन राजनयिक रिश्ते रखने से बचते हैं.
पेलोसी की यात्रा से भड़के चीन ने ताइवान स्ट्रेट में सैन्य गतिविधियां बढ़ा दी हैं. वहीं जवाबी कार्रवाई में ताइवान ने भी अपने मिसाइल डिफेंस सिस्टम को एक्टिवेट कर लिया है. इस तरह चीन और ताइवान के बीच तनाव बढ़ रहा है.

ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले को लेकर मचे घमासान के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कल मीडिया के सामने आकर युद्ध को लेकर कई बड़ी बातें कहीं नेतन्याहू ने ईरान के साथ संघर्ष में अमेरिका को घसीटने की फर्जी खबरों का खंडन किया. कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति हमेशा वही निर्णय लेते हैं जो उन्हें अमेरिका के हित में लगता है. उन्होंने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के दौरान इजरायल और अमेरिका के तालमेल की भी प्रशंसा की.

जिस ईरान को बर्बाद करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप निकले थे. अब लगता है कि उनका पैर उसी ईरान के 'तेल' पर फिसल गया है. और इसलिए वो एक बार फिर पूरी दुनिया को 'चौंकाने' वाला फैसला ले सकते हैं. और ये फैसला ईरान के तेल की Sale से जुड़ा है. ईरान को पूरी तरह से अलग-थलग करने और हर चीज के लिए 'मोहताज' बनाने की कोशिश करने वाले ट्रंप अब खुद ईरान के तेल से प्रतिबंध हटा सकते हैं. और तेल की Sale करने की अनुमति दे सकते हैं? अब सवाल ये है कि जब ट्रंप खुद ईरान के तेल की बिक्री के लिए तैयार हैं, तो वो ईरान से युद्ध क्यों लड़ रहे हैं? क्या वाकई ईरान ने ट्रंप को ऐसा करने के लिए मजबूर कर दिया है, या ट्रंप अपने ही फैसलों की फांस में फंस चुके हैं?











