
Chhattisgarh Vidhan Sabha Election 2023: छत्तीसगढ़ की 20 और मिजोरम की सभी 40 सीटों पर मतदान आज, इन दिग्गजों की किस्मत होगी लॉक
AajTak
Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में आज विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 20 सीटों पर मतदान होने हैं. इन 20 सीटों में कई दिग्गजों का भविष्य भी दांव पर है. इसके अलावा मिजोरम की सभी 40 सीटों पर भी आज ही वोटिंग है.
छत्तीसगढ़ और मिजोरम में आज वोटिंग होनी है. एक तरफ छत्तीसगढ़ में पहले चरण के तहत 20 सीटों पर मतदान होना है तो वहीं दूसरी तरफ मिजोरम की सभी 40 सीटों पर आज ही वोट डाले जाएंगे. छत्तीसगढ़ की जिन सीटों पर आज मतदान होना है, उनमें से कई सीटें नक्सल प्रभावित बस्तर डिवीजन में हैं. पहले चरण में मतदान को सफल कराने की जिम्मेदारी 25,429 चुनाव कर्मचारियों के कंधे पर है.
छत्तीसगढ़ की 10 सीटों मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा में मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चलेगा. बची हुई 10 सीटों खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, पंडरिया, कवर्धा, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट में वोटिंग सुबह 8 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगी. जिन 20 सीटों पर आज मतदान होना है, उनमें से 19 पर कांग्रेस का कब्जा है. पार्टी ने इन 19 में से दो सीटें उपचुनाव में जीती थीं.
मतदान करेंगे 40 लाख से ज्यादा वोटर
पहले चरण में पहले चरण में 223 उम्मीदवार मैदान में है,जिनमें से 25 महिलाएं हैं. इस चरण में राज्य के 40 लाख 78 हजार 681 मतदाता वोट डालेंगे. इनमें 19 लाख 93 हजार 937 पुरुष और 20 लाख 84 हजार 675 महिलाएं हैं. इसके अलावा 69 थर्ड जेंडर भी मतदान करने वाले हैं. मतदान संपन्न कराने के लिए पहले चरण में 5,304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 25 हजार से ज्यादा चुनान कर्मचारी तैनात रहेंगे. इन 5,304 मतदान केंद्रों में से 2,431 में वेब कास्टिंग सुविधा रहेगी.
संवेदनशील इलाकों में हेलिकॉप्टर से भेजा दल
सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर और नारायणपुर जिलों में 156 मतदान दलों को हेलिकॉप्टर से भेजा गया है. बाकी जिलों में 5,148 मतदान दलों को बसों से भेजा गया है. पुलिस के मुताबिक नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के 12 विधानसभा क्षेत्रों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के 40 हजार सहित कुल 60 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. इन 20 सीटों में से 12 अनुसूचित जनजाति और एक अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. सबसे ज्यादा उम्मीदवार (29) राजनांदगांव निर्वाचन क्षेत्र में हैं तो वहीं सबसे कम (7-7) चित्रकूट और दंतेवाड़ा सीटों पर हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











