
ChatGPT की वजह से गई नौकरी, प्लम्बर और टेक्नीशियन बनने को मजबूर हुआ शख्स
AajTak
AI बेस्ड चैटबॉट्स के ऐलान के बाद से कई लोगों को डर सता रहा था कि उनकी नौकरी चली जाएगी. ऐसा कुछ लोगों के साथ होने लगा है. ChatGPT की वजह से लोगों की नौकरी जा रही है. एक शख्स को ChatGPT की वजह से नौकरी से साथ धोना पड़ा और अब उसे मजबूरी में प्लम्बर का काम करना पड़ रहा है.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के आने के साथ ही एक चर्चा शुरू हुई, लोगों की नौकरी पर खतरे की. बहुत से लोगों को डर सता रहा था कि AI उनकी नौकरी खत्म कर देगा और अब ऐसा होने लगा है. हालांकि, AI सभी की नौकरी नहीं खत्म कर सकता, लेकिन कुछ सेक्टर्स पर इसका प्रभाव जरूर पड़ेगा.
ऐसा ही कुछ एक महिला के साथ हुआ है, जिसे नौकरी जाने के बाद डॉग वॉकर का काम करना पड़ रहा. वहीं 34 साल के एक कॉपी राइटर ने बताया कि उसके क्लाइंट्स ने अब AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है.
इस वजह से वो अब प्लम्बर या AC टेक्निशियन बनने के बारे में सोच रहा है. 34 साल के कंटेंट राइटर एरिक फिन ने वॉशिंगटन पोस्ट को बताया कि वह एक टेक स्टार्टअप में कॉपीराइटर की नौकरी करता था, लेकिन कंपनी को अब उनकी जरूरत नहीं है. क्योंकि कंपनी अब कंटेंट के लिए AI बेस्ड ChatGPT पर निर्भर हो चुकी है.
अब उनके पास कोई नौकरी नहीं है इसलिए वो AC टेक्निशियन या प्लम्बर बनने की सोच रहा है. कंटेंट राइटर एरिक फिन का कहना है कि Open AI के ChatGPT ने उनके काम को खत्म कर दिया. उनके सभी क्लाइंट्स अब AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का इस्तेमाल कर अपने काम को कर रहे है.
क्लाइंट्स का कहना है कि जब वे AI के माध्यम से अपना काम बिना पैसों के कर सकते हैं तो वे इस काम के लिए पैसा क्यों खर्च करे. एरिक फिन का कहना है कि उन्होंने अपना पहला क्लाइंट मार्च में खोया था. इसके बाद धीरे-धीरे उनके सारे क्लाइंट्स ने कॉन्ट्रैक्ट कैंसल कर दिया. जिस काम के उन्हें एक घंटे में 60 डॉलर (लगभग 4900 रुपये) मिलते थे, ChatGPT वजह से उन्हें अब कुछ भी नहीं मिलता है.
ChatGPT के आने के बाद कई लोगों की नौकरी जाने का अंदेशा पहले ही लगाया गया था. खासकर कानून और एडमिनिस्ट्रेटिव से जुड़ी सर्विसेस में हमने जॉब घटती दिखेंगी. कॉपी राइटिंग का सेक्टर भी इसकी वजह से प्रभावित हो रहा है.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









