
Champions Trophy 2025: 'भीड़ कहां है...?', इस अंग्रेज ने उड़ाया पाकिस्तान का मजाक, कराची स्टेडियम में हुई फजीहत
AajTak
चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का ओपनिंग मुकाबला बुधवार को कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला गया. देखने वाली बात यह रही कि मैच के दौरान स्टेडियम पूरी तरह खाली देखा गया. इसको लेकर पाकिस्तान का जमकर मजाक बन रहा है.
ICC Champions Trophy 2025: पाकिस्तान की मेजबानी में ICC चैम्पियंस ट्रॉफी का आगाज हो गया है. पहला मुकाबला बुधवार (19 फरवरी) को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच हुआ. करीब 3 दशक बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) किसी ICC टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है. मगर इसके पहले ही मुकाबले में उसकी फजीहत हो गई.
दरअसल, चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का ओपनिंग मुकाबला बुधवार को कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला गया. देखने वाली बात यह रही कि मैच के दौरान स्टेडियम पूरी तरह खाली देखा गया. इसको लेकर पाकिस्तान का जमकर मजाक बन रहा है.
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी पाकिस्तान का मजाक बनाया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए पहले तो तीन दशक बाद पाकिस्तान में हो रही चैम्पियंस ट्रॉफी का जिक्र किया और इसे बड़ी बात बताई.
माइकल वॉन ने उड़ाया पाकिस्तान का मजाक
मगर इसी के साथ अगली कुछ लाइनों में माइकल वॉन ने जो कहा, उसे पढ़कर पाकिस्तानी फैन्स और बोर्ड भी शर्मिंदा हो जाएगा. माइकल वॉन ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपने स्थानीय लोगों को बताना भूल गया था कि आज मैच है और चैम्पियंस ट्रॉफी शुरू हो गई है. उन्होंने पूछ लिया कि स्टेडियम में भीड़ कहां है?
माइकल वॉन ने लिखा, 'पाकिस्तान में चैम्पियंस ट्रॉफी हो रही है, ये देखकर अच्छा लग रहा है. 1996 के बाद यह पहला (पाकिस्तान में) बड़ा टूर्नामेंट है. क्या वो स्थानीय लोगों को बताना भूल गए कि यह (टूर्नामेंट) शुरू हो गया है... भीड़ कहां है?'

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.












