
Champions Trophy 2025: पाकिस्तानी टीम अपने घर में होगी शर्मसार... अब चैम्पियंस ट्रॉफी में होगा सूपड़ा साफ?
AajTak
पाकिस्तानी टीम को अब चैम्पियंस ट्रॉफी में अपना आखिरी मुकाबला ही खेलना है. यह मैच बांग्लादेश के खिलाफ 27 फरवरी को रावलपिंडी में ही होगा. इसके अलावा ग्रुप-ए में दूसरा यानी आखिरी मुकाबला भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच 2 मार्च को दुबई में खेला जाएगा. यह दोनों ही मैच औपचारिक होंगे.
ICC Champions Trophy 2025: पाकिस्तान की मेजबानी में इस समय ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 खेली जा रही है. 1996 के बाद कोई आईसीसी टूर्नामेंट पाकिस्तान की मेजबानी में हो रहा है. मगर अपने ही घर में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में पाकिस्तानी टीम की हालत बदतर हो गई है. यह टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई है.
मगर पाकिस्तानी टीम अब और भी ज्यादा खराब हो सकती है. वो इस टूर्नामेंट में बगैर कोई मैच जीते बाहर हो सकती है. यानी मेजबान पाकिस्तानी टीम पर क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है. यदि ऐसा होता है तो यह उसके लिए अपने ही घर में शर्मसार होने वाली बात होगी.
बता दें कि चैम्पियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान टीम ने अब तक 2 मैच खेले और दोनों में उसे हार मिली है. पहले न्यूजीलैंड ने पटका. उसके बाद भारतीय टीम ने बुरी तरह रौंद दिया. हालांकि भारत के खिलाफ यह मैच दुबई में खेला गया था. इन दो हार के साथ पाकिस्तानी टीम चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर हो गई है. जबकि भारत और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं.
अपने घर में पाकिस्तानी टीम की महाबेइज्जती तय!
पाकिस्तानी टीम को अब चैम्पियंस ट्रॉफी में अपना आखिरी मुकाबला ही खेलना है. यह मैच बांग्लादेश के खिलाफ 27 फरवरी को रावलपिंडी में ही होगा. इसके अलावा ग्रुप-ए में दूसरा यानी आखिरी मुकाबला भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच 2 मार्च को दुबई में खेला जाएगा. यह दोनों ही मैच औपचारिक होंगे.
यदि बांग्लादेशी टीम ने भी इस आखिरी मैच में पाकिस्तान को पीट दिया, तो फिर बुरी तरह फजीहत होना तय है. यानी अपनी ही मेजबानी में हो रहे इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के सामने 3-0 से क्लीन स्वीप से हारने का खतरा मंडराने लगा है. यदि ऐसा होता है तो रिजवान ब्रिगेड की अपने ही घर में यह महाबेइज्जती होगी. पाकिस्तानी टीम इस आखिरी मैच के बाद सिर्फ स्टैंड में बैठ दूसरी टीमों को चीयर करती ही दिखेगी.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










