
Champions Trophy 2025: चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम को तगड़ा झटका... घर लौटे बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल
AajTak
पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाली ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज कल (19 फरवरी) होने वाला है. जबकि फाइनल 9 मार्च को खेला जाएगा. इससे पहले ही रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम को एक तगड़ा झटका लगा है. टीम के बॉलिंग कोच जल्दबाजी में अपने घर लौट गए हैं.
ICC Champions Trophy 2025: पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाली ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज कल (19 फरवरी) होने वाला है. जबकि फाइनल 9 मार्च को खेला जाएगा. इससे पहले ही रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम को एक तगड़ा झटका लगा है. टीम के बॉलिंग कोच जल्दबाजी में अपने घर लौट गए हैं.
भारतीय टीम में इस समय बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल संभाल रहे हैं. वो चैम्पियंस ट्रॉफी शुरू होने से ठीक दो दिन पहले यानी सोमवार (17 फरवरी) को अपने घर लौट गए हैं. सूत्र ने इंडिया टुडे को बताया है कि मोर्केल फैमिली इमरजेंसी के कारण घर लौटे हैं. वो कब वापस आएंगे यह तय नहीं है.
भारतीय टीम सभी मैच दुबई में खेलेगी
बता दें कि चैम्पियंस ट्रॉफी में पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेला जाएगा. जबकि भारतीय टीम अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पहले ही साफ कर दिया था कि भारतीय टीम पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी. इस वजह से टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के तहत कराया जा रहा है.
भारतीय टीम अपने सभी मुकाबले दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी. ऐसे में भारतीय टीम का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 23 फरवरी को होगा. भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी यानी तीसरा मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी. यह मुकाबला 2 मार्च को होगा.
चैम्पियंस ट्रॉफी का फुल शेड्यूल...

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











