
Champions Trophy: 'दुबई की वजह से जीत रहा भारत', चैम्पियंस ट्रॉफी के बीच ऑस्ट्रेलिया से आया ये बयान
AajTak
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस का मानना है कि भारत को दुबई में एक ही स्थान पर खेलने का फायदा मिल रहा है. अन्य टीमों को हाइब्रिड मॉडल के अनुसार खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में ग्रुप चरण के अपने मैच पाकिस्तान के विभिन्न स्थानों पर खेलने पड़ रहे हैं.
Champions Trophy: India have huge advantage: ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी मौजूदा चैम्पियंस ट्रॉफी में नहीं खेल रहे हैं. इस लिस्ट में चोटिल कप्तान पैट कमिंस का नाम भी शामिल है. इस बीच टूर्नामेंट से जुड़ा उनका एक बयान आया है. कमिंस का मानना है कि भारत को दुबई में एक ही स्थान पर खेलने का फायदा मिल रहा है,जबकि अन्य टीमों को हाइब्रिड मॉडल के अनुसार खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में ग्रुप चरण के अपने मैच पाकिस्तान के विभिन्न स्थानों पर खेलने पड़ रहे हैं.
भारत ने सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं का हवाला देते हुए टूर्नामेंट के मेजबान पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार कर दिया था. इसके बाद हाइब्रिड मॉडल के तहत टूर्नामेंट आयोजित करने का फैसला किया गया, जिसके अनुसार भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम अगर फाइनल में पहुंचती है तो वह भी दुबई में खेला जाएगा.
कमिंस ने याहू ऑस्ट्रेलिया से कहा, ‘यह अच्छा है कि टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन जाहिर तौर पर इससे उन्हें (भारत को) एक ही मैदान पर खेलने का बड़ा फायदा मिलता है. उनकी टीम पहले ही बहुत मजबूत है और उन्हें अपने सभी मैच एक स्थान पर खेलने का स्पष्ट फायदा भी मिल रहा है. ’
भारत ने बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ आसान जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में जगह बना ली है. पैट कमिंस की अनुपस्थिति में चैम्पियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी स्टीव स्मिथ कर रहे हैं. वह अपने तीन प्रीमियम गेंदबाजों (पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड) के बिना भाग ले रही है. उसने अपने पहले मैच में इंग्लैंड पर जीत हासिल की.
दरअसल, टखने की चोट के कारण कमिंस इस टूर्नामेंट को घर पर रहकर देख रहे हैं. वह अगले महीने आईपीएल के साथ प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी का लक्ष्य बना रहे हैं. इस ब्रेक के दौरान उनकी बेटी का जन्म भी हुआ.
31 साल के कमिंस ने कहा, 'घर पर रहकर अच्छा लग रहा है, सब कुछ ठीक चल रहा है और टखना भी ठीक हो रहा है. मैं इसी हफ्ते से गेंदबाजी का अभ्यास शुरू करूंगा.'

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










