
Champions League Twenty20: पाकिस्तान सुपर लीग और IPL टीमों के बीच होगी टक्कर! 10 साल बाद लौट रहा ये बड़ा टूर्नामेंट?
AajTak
Champions League Twenty20 Tournament: चैम्पियंस लीग टी20 टूर्नामेंट एक बार फिर शुरू हो सकता है, इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को शुरू करने को लेकर भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के क्रिकेट बोर्ड विचार कर रहे हैं. ऐसे में भारत के IPL स्टार और पाकिस्तान के PSL के खिलाड़ी एक-दूसरे के खिलाफ खेलते दिख सकते हैं.
Champions League Twenty20: भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के क्रिकेट बोर्ड दस साल पहले बंद हो चुकी चैम्पियंस लीग टी20 चैम्पियनशिप को फिर शुरू करने के लिए आपस में बातचीत कर रहे हैं. अगर इन दिग्गज क्रिकेट बोर्ड में एक बार फिर रजामंदी हो जाती है तो यह टूर्नामेंट एक बार फिर से शुरू हो सकता है. अगर इस टूर्नामेंट पर मुहर लगती है तो पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के खिलाड़ी भी आपस में एक-दूसरे से खेलते हुए दिख सकते हैं.
आखिरी बार चैम्पियंस टी20 टूर्नामेंट का आयोजन 2014 में हुआ था, तब चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर खिताब जीता था. उस समय भारत से तीन, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका से दो-दो और पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड से एक-एक टीम ने इसमें हिस्सा लिया था.
चैम्पियंस लीग में 2009-10 और 2014-15 के बीच छह सीजन खेले गए, जिनमें से चार भारत में और दो साउथ अफ्रीका में हुए. चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने दो बार खिताब जीता. जबकि ऑस्ट्रेलिया की न्यू साउथ वेल्स और सिडनी सिक्सर्स ने एक-एक बार खिताब पर कब्जा जमाया.
क्रिकेट विक्टोरिया के सीईओ निक कमिंस ने कहा कि अति व्यस्त क्रिकेट कैलेंडर में इसके लिए अलग से विंडो बनाना सबसे बड़ी चुनौती है.
भारत में मेलबर्न क्रिकेट अकादमी के लॉन्च के लिए खेलोमोर (KheloMore) के मौके पर उन्होंने कहा ,‘मुझे लगता है कि चैम्पियंस लीग तब अपने समय से पहले की पहल थी. उस समय टी20 क्रिकेट इतना मेच्योर नहीं हुआ था, लेकिन अब ये है.'
उन्होंने कहा - क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, ईसीबी और बीसीसीआई इसे फिर शुरू करने पर बात कर रहे हैं. इसके लिए आईसीसी के व्यस्त कैलेंडर में विंडो तलाशना मुश्किल है. हो सकता है कि चैम्पियंस लीग महिला क्रिकेट की हो, जिसमें डब्ल्यूपीएल, द हंड्रेड और महिला बिग बैश लीग की टीमें खेलेंगी.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











