
CG की 27 सीटों पर सहमति, अगस्त में ही बंट जाएंगे टिकट! जानिए BJP केंद्रीय चुनाव समिति की मीटिंग में क्या-क्या हुआ?
AajTak
साल 2018 चुनाव के मुकाबले इस बार भारतीय जनता पार्टी का जाति व्यवस्था को काफी गंभीरता से लेते हुए नजर आ रही है. उम्मीदवार कौन-सी जाति से संबंधित है और वह उसके साथ कितनी जनसंख्या प्रभावित है. साथ ही उम्मीदवार की विजिबिलिटी फैक्टर कितना है, जैसे मुद्दों पर बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में फोकस किया गया है.
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दिन नजदीक आ गए हैं. इसके मद्देनजर विपक्षी दल बीजेपी और सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस ने बड़ी तेजी तैयारियां शुरू कर दी हैं. दोनों ही दलों के नेताओं ने राज्य स्तर पर चर्चा करने के बाद अब केंद्रीय स्तर पर बैठकें शुरू कर दी हैं. बुधवार शाम भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश को लेकर काफी गहन चर्चा की गई.
सीईसी की मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ-साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, छत्तीसगढ़ के प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, नितिन नबीन, छत्तीसगढ़ के पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, युवा मोर्चा के विजय शर्मा, विपक्ष के नेता नारायण चंदेल जैसा महत्वपूर्ण चेहरे शामिल रहे.
4 कैटेगरी में बांटे टिकट
इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. लेकिन मुख्य सीटों को लेकर काफी गहन चर्चा की गई. सूत्रों की मानें तो कुल 27 सीटें पर टिकट की सहमति बन चुकी है. इसमें A,B,C और D कैटेगरी की सीटों पर चर्चा हुई.
टिकट बंटवारे को आसान बनाने के लिए विधानसभा सीटों को 4 हिस्सों में बांट दिया गया है. A कैटेगरी में उन सीटों को रखा गया है, जिस पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अक्सर जीत हासिल करते हैं. B कैटेगरी में उन सीटों को रखा गया है, जिनमें हार और जीत पिछले चुनाव में हो रही है. C कैटेगरी में उन विधानसभा क्षेत्रों को रखा गया है जिसमें पार्टी के उम्मीद दो बार हार चुके. वहीं, D कैटेगरी में उन सीटों को रखा गया है, जहां BJP कभी नहीं जीती और जिन पर उनकी स्थिति काफी खराब रही है.
अगस्त में पहली लिस्ट होगी जारी!

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










