
CBSE Board 10th Result 2021 Date: इस डेट को जारी होंगे 10वीं के रिजल्ट, बोर्ड ने की घोषणा
AajTak
CBSE Board 10th Result 2021 Date: छात्रों के स्कोरकार्ड बनाने के लिए बोर्ड ने एक टैबुलेशन पॉलिसी भी तैयार की है. इस पॉलिसी के अनुसार, छात्रों को 20 नंबर फाइनल इंटरनल मार्किंग के आधार पर मिलेंगे जबकि 80 नंबर पूरे वर्ष विभिन्न परीक्षाओं में उनके प्रदर्शन के आधार पर दिए जाएंगे.
CBSE Board 10th Result 2021 Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शनिवार 01 मई को घोषणा की कि कक्षा 10वीं के बोर्ड एग्जाम रिजल्ट जून माह के तीसरे महीने में घोषित किए जाएंगे. इसके साथ ही यह भी जानकारी दी गई है कि छात्रों के स्कोर की गणना करने के लिए एक नई स्कीम तैयार की गई है. देश में महामारी की स्थिति के कारण इस वर्ष 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई थी. बोर्ड ने स्कूलों से 11 जून तक इंटरनल मार्किंग के स्कोर अपलोड करने के लिए भी कहा है. CBSE announces policy for the tabulation of marks for cancelled Class X board exams based on the internal assessment conducted by schools
मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.









