
Cabinet Meeting Decision: बिहार के सभी प्रखंडों को जीवन रक्षक एंबुलेंस की सौगात, पेट्रोल-डीजल की वैट दर घटाने का प्रस्ताव पास
ABP News
मंत्रिमंडल ने बिहटा के निकट कन्हौली में 50 एकड़ जमीन पर नया बस अड्डा पाटली बनाने का प्रस्ताव भी मंजूर किया है. बस अड्डे के लिए 217.46 करोड़ खर्च करने की मंजूरी भी दी गई है.
पटनाः मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 23 प्रस्ताव स्वीकृत हुए. राज्य में ग्रामीण स्वास्थ्य संरचना को मजबूत करने के लिए सरकार सभी 534 प्रखंडों को एक-एक जीवन रक्षक एंबुलेंस से लैस करेगी. मंत्रिमंडल की बैठक में 102 एंबुलेंस के बेड़े में एक हजार नई एंबुलेंस शामिल करने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया. इसके साथ ही मंत्रिमंडल ने बिहटा के निकट कन्हौली में 50 एकड़ जमीन पर नया बस अड्डा पाटली बनाने का प्रस्ताव भी मंजूर किया है. बस अड्डे के निर्माण के लिए 217.46 करोड़ खर्च करने की मंजूरी भी दी गई है.
पाटली नाम से बनेगा बस अड्डा

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












