
Business Idea: घर बैठे आप चीन को दे सकते हैं झटका, बांटिए देसी प्यार, चंद दिन में ही लाखों की कमाई
AajTak
रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) पर जहां गांव-शहरों में रंग-बिरंगी राखियों का बाजार (Rakhi Market) सजा दिखाई देता है, तो राखियों की ऑनलाइन सेल भी जमकर होती है. ऐसे में आपके लिए खुद की बनाई राखी को बेचने के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों प्लेटफॉर्म मौजूद हैं.
फेस्टिवल सीजन (Festiv Season) शुरुआत होने वाली है. अगस्त के महीने में महीने में कई त्योहार गड़ रहे हैं और इनमें रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) भी शामिल है. भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक इस पर्व को देश भर में धूमधाम से मनाया जाता है. इस मौके पर राखियों का बाजार (Rakhi Market) गुलजार रहता है. देश में इस त्योहार पर हजारों करोड़ रुपये का कारोबार होता है. ऐसे में आप भी त्योहारी मौसम में राखी का बिजनेस शुरू कर मोटी कुछ ही दिनों में मोटी कमाई कर सकते हैं.
6000 करोड़ रुपये का कारोबार रक्षाबंधन पर राखी की जमकर खरीदारी होती है. देश में इसका अनुमानित सालाना कारोबार करीब 6,000 करोड़ रुपये का है. इसे लेकर व्यापारी भी तरह-तरह की डिजाइनर राखियों के साथ पहले से तैयार रहते हैं. ऑफलाइन हो या फिर ऑनलाइन बिक्री, रक्षाबंधन पर धड़ल्ले से होती है. कोरोना काल में हालांकि, बिक्री पर बुरा असर हुआ, लेकिन फिर भी ऑनलाइन शॉपिंग (Online Shopig) जोरदार हुई. राखी के कारोबार में चीन का बड़ा हिस्सा रहता है.
अलग-अलग डिजाइन की आकर्षक राखियां (Designer Rakhi) पेश कर चीन भारतीय बाजार से हजारों करोड़ रुपये कमता है. हालांकि, कोरोना काल और सरकार की मेक इन इंडिया मुहिम के चलते बीते सालों में चीन के कारोबार पर असर पड़ा है. आप भी इस कारोबार का हिस्सा बन चीन को घर बैठे ही झटका दे सकते हैं.
छोटे निवेश में मोटा मुनाफा अगर आप भी कोई ऐसा बिजनेस (Rakhi Business) शुरू करने का प्लान बना रहे हैं, जो कम इंवेस्टमेंट (Small Investment) में चंद दिनों में मोटा मुनाफा (Big Profit) कराए तो इससे बेहतर समय नहीं होगा. सबसे खास बात कि ये काम आप घर बैठे शुरू कर सकते हैं. कोरोना का प्रकोप कम होने के कारण इस बार राखी का कारोबार फिर तेज होने की संभावना है.
आप इस बिजनेस को महज 20 से 50 हजार रुपये में शुरू कर सकते हैं. इस काम में आप अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल कर कुछ ही दिनों में लाखों की कमाई कर सकते हैं.
बिना मशीन के भी बिजनेस शुरू कपड़ों से लेकर अन्य सामान बनाने के लिए मशीनें उपलब्ध हैं. लेकिन इस बिजनेस को आप बिना मशीनों के भी कर सकते हैं. बाजार में डिजाइनर राखियों का ट्रेंड है. इनमें हर आयु सीमा के लिए अलग-अलग थीम की राखियां शामिल हैं. जैसे बच्चों के लिए कार्टून वाली राखी, भगवान की मूर्तियों वाली, म्यूजिक या लाइट वाली राखी, सोने-चांदी के ब्रेसलेट वाली या ऐसे ना जाने कितने डिजाइन.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










