
केमिकल, लैब और 10 करोड़ की ड्रग्स... मैसूर में सामने आया सिंडिकेट, NCB के ऑपरेशन में बड़ा खुलासा
AajTak
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बड़े अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मैसूर में अवैध मेफेड्रोन (MD) ड्रग बनाने की लैब का पता लगाया है. इस कार्रवाई में करीब 10 करोड़ की ड्रग्स, कैश और बड़ी मात्रा में केमिकल बरामद किए गए हैं.
ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में मैसूर में अवैध रूप से संचालित मेफेड्रोन (MD) ड्रग बनाने की लैब का पता चला है. यह गिरोह कई राज्यों में ड्रग सप्लाई करने में सक्रिय था.
एनसीबी को इस गिरोह के बारे में जानकारी मिली थी. इसके आधार पर 28 जनवरी को गुजरात के सूरत जिले के पलसाना इलाके में कार्रवाई की गई. यहां चेकिंग के दौरान कर्नाटक नंबर की एक फॉर्च्यूनर को रोका गया. जब एनसीबी टीम ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें से करीब 35 किलोग्राम मेफेड्रोन (MD) ड्रग बरामद की गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस ड्रग की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है.
कार से ड्रग बरामद होने के बाद एनसीबी ने जांच को आगे बढ़ाया और गिरोह से जुड़े अन्य ठिकानों पर छापेमारी की. इसके तहत राजस्थान के जोधपुर में एक जगह से ड्रग बनाने के उपकरण बरामद किए गए. एनसीबी अधिकारियों के अनुसार, जब्त किए गए उपकरणों की मदद से करीब 200 किलोग्राम तक मेफेड्रोन ड्रग तैयार की जा सकती थी. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह गिरोह बड़े पैमाने पर ड्रग तैयार करने और तस्करी में शामिल था.
यह भी पढ़ें: वर्दीवाला तस्कर: ₹20 करोड़ की MD ड्रग्स तस्करी का पर्दाफाश, जब्त माल को बेचने वाला पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार
एनसीबी की कार्रवाई के दौरान अब तक करीब 10 करोड़ रुपये की ड्रग्स, 25.6 लाख रुपये कैश, एक फॉर्च्यूनर और 500 किलोग्राम से अधिक केमिकल जब्त किए गए हैं. बरामद किए गए केमिकल ड्रग बनाने में इस्तेमाल किए जाने की आशंका है. जांच एजेंसियां इन केमिकल की सप्लाई चेन का भी पता लगाने में जुटी हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










