
महाराष्ट्र में मैडम डिप्टी CM! सुनेत्रा पवार आज चुनी जाएंगी विधायक दल की नेता, फिर शपथ
AajTak
एनसीपी प्रमुख और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार के महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है. शनिवार को मुंबई में एनसीपी विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना जाएगा. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि महायुति उनके और पार्टी के फैसले का समर्थन करेगी.
महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार आज महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकती हैं. वह अपने दिवंगत पति और एनसीपी प्रमुख अजित पवार की जगह राज्य मंत्रिमंडल में शामिल हो सकती हैं. शनिवार तड़के सुनेत्रा पवार अपने बेटे पार्थ के साथ मुंबई पहुंचीं और दक्षिण मुंबई स्थित देवगिरी, अपने दिवंगत पति के सरकारी आवास पर गईं.
अजित पवार का बुधवार को बारामती में हुए विमान हादसे में निधन हो गया था. इसके बाद से ही यह चर्चा तेज हो गई थी कि एनसीपी नेतृत्व और पवार परिवार का अगला सियासी कदम क्या होगा. शनिवार दोपहर मुंबई में एनसीपी के विधायक दल की बैठक बुलाई गई है, जिसमें सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुना जाएगा. इसके बाद उनके उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का रास्ता साफ हो जाएगा.
यह भी पढ़ें: सुनेत्रा पवार संभालेंगी डिप्टी CM का पद, राज्यसभा जाने की तैयारी में अजित पवार के बड़े बेटे पार्थ
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने साफ कहा है कि महायुति सरकार एनसीपी और पवार परिवार के हर फैसले के साथ खड़ी है. उन्होंने कहा, एनसीपी उपमुख्यमंत्री पद को लेकर जो भी फैसला लेगी, भाजपा और सरकार उसका समर्थन करेगी. हम अजित दादा के परिवार और पार्टी के साथ हैं.
शरद पवार ने सुनेत्रा पवार को लेकर क्या कहा?
उधर एनसीपी संस्थापक शरद पवार ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि उन्हें सुनेत्रा पवार के आज शपथ लेने की कोई जानकारी नहीं है और यह पार्टी का अंदरूनी फैसला है. वहीं, एनसीपी (शरद पवार गुट) के सूत्रों का कहना है कि पार्टी नेतृत्व और परिवार के कई सदस्य इस फैसले से अनजान थे.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







