
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 31 जनवरी 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
सुनेत्रा पवार आज महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी. अब सुनेत्रा के डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने पर शरद पवार ने प्रतिक्रिया दी है. जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन त्राशी-आई के तहत सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई है. वहीं, ईरान में प्रदर्शनकारियों पर हिंसक कार्रवाई को लेकर अमेरिका ने बड़ा कदम उठाते हुए कई वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाए हैं.
सुनेत्रा पवार आज महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी. अब सुनेत्रा के डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने पर शरद पवार ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन त्राशी-आई के तहत सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई है. पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ ने देश की आर्थिक बदहाली स्वीकार करते हुए कहा कि कर्ज़ मांगने से देश का सिर झुक गया है. ईरान में प्रदर्शनकारियों पर हिंसक कार्रवाई को लेकर अमेरिका ने बड़ा कदम उठाते हुए कई वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाए हैं. वहीं, विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 11 रनों से हरा दिया. पढ़ें शनिवार सुबह की टॉप खबरें...
सुनेत्रा बनेंगी डिप्टी CM! शरद पवार बोले- मुझे पता नहीं... दोनों NCP के विलय पर दिया बड़ा बयान
नेत्रा पवार आज महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी. अब सुनेत्रा के डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने पर शरद पवार ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. शरद पवार ने दोनों एनसीपी की मिलने की बात करते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में सभी को ये ध्यान रखना होगा कि हालात का सामना कैसे किया जाए.
सेना का 'ऑपरेशन त्राशी-I' जारी, जम्मू-कश्मीर के डोलगाम में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन त्राशी-आई के तहत सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई है. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है और 2 से 3 आतंकियों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. सभी आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के बताए जा रहे हैं.
'भीख मांगकर सिर झुकाना पड़ता है, कर्ज देने वालों की शर्तें मानना हमारी मजबूरी', शहबाज शरीफ का कुबूलनामा

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










