
BPL: मैच शुरू होने से पहले मैदान में आया इस दिग्गज को हार्ट अटैक, अस्पताल में निधन
AajTak
ढाका कैपिटल्स के सहायक कोच महबूब अली जाकी का बीपीएल मैच से पहले सिलहट स्टेडियम में अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. 59 वर्षीय जाकी पूर्व तेज़ गेंदबाज़ और अनुभवी कोच थे, जिन्होंने बांग्लादेश में पेस बॉलिंग के विकास में अहम भूमिका निभाई. बीसीबी और पूरे क्रिकेट जगत ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है.
बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) के एक मुकाबले से पहले शनिवार को एक दिल दहलाने वाली घटना हुई. ढाका कैपिटल्स के सहायक कोच महबूब अली जाकी का शनिवार को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. जाकी अपनी टीम के राजशाही वॉरियर्स के खिलाफ उद्घाटन मुकाबले से कुछ मिनट पहले ही मैदान पर गिर पड़े.
टीम स्टाफ और मेडिकल कर्मियों ने तुरंत उन्हें कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) दिया, जिसके बाद एंबुलेंस के जरिए उन्हें अल हरामाइन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बीसीबी के मुख्य चिकित्सक देबाशीष चौधरी ने उनके निधन की पुष्टि की.
जाका को नहीं थी कोई दिक्कत
इस अचानक हुई घटना से स्टेडियम में मौजूद सभी लोग स्तब्ध रह गए. ढाका टीम के अधिकारियों ने बताया कि घटना से पहले जाकी ने किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या की शिकायत नहीं की थी. ढाका कैपिटल्स के सहायक कोच महबूब अली जाकी के स्टेडियम में गिरने की खबर फैलते ही बीपीएल की कई टीमों के खिलाड़ी शनिवार को सिलहट के अस्पताल पहुंच गए.
सिलहट टाइटन्स, नोआखाली एक्सप्रेस और चट्टोग्राम रॉयल्स के खिलाड़ी भी उन लोगों में शामिल थे, जो अल हरामाइन अस्पताल पहुंचे. जाकी उस समय सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने 2016 टी20 वर्ल्ड कप (भारत) के दौरान तस्कीन अहमद के बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बाद उनके साथ करीब से काम किया था.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने क्या कहा

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










