
Border 2 Box Office Day 22 LIVE: 'ओ रोमियो' के आगे भी खूब दम दिखा रही ‘बॉर्डर 2’, धड़ल्ले से कर रही कमाई, जानें- 1 बजे तक का कलेक्शन
ABP News
Border 2 Box Office Day 22 LIVE: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने सिनेमाघरों में रिलीज के तीन हफ्ते पूरे कर लिए हैं. वहीं चौथे फ्राइडे भी फिल्म फुल गदर मचाने के मूड में दिख रही है.
Border 2 Box Office Day 22 LIVE: सनी देओल की ब्लॉकबस्टर वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ ने सिनेमाघरों में रिलीज के तीन हफ्ते पूरे कर लिए हैं और अब ये चौथे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है. वहीं अब इस फिल्म का सिंहसान हिलाने के लिए शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है.. इस नई रिलीज का भी काफी बज है. ऐसे में 22 दिन पुरानी ‘बॉर्डर 2’की कमाई पर काफी असर पड़ने वाला है. चलिए यहां सनी देओल स्टारर फिल्म की 22वें दिन के कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी के बारे में जान लेते हैं.
'बॉर्डर 2' के 21 दिनों का कलेक्शन (सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक)‘बॉर्डर 2’ थिएटर में अपनी रिलीज़ के आखिरी फेज में चल रही है, लेकिन सनी देओल की वॉर फ़िल्म ने कमाई जारी रखी है.
'बॉर्डर 2' का 22 वें दिन का कलेक्शन (Border 2 Box Office Day 22)ट्रेड आंकड़े देने वाली वेबसाइट सैकनिक (Sacnilk) के मुताबिक चौथे शुक्रवार को यानी रिलीज के 22वें दिन इस फिल्म ने दोपहर 1 बजे तक 0.06 करोड़ रुपये की कमाई की है. बता दें कि रात 10.30 बजे के बाद ही फिल्म की 22वें दिन की कमाई के फाइनल आंकड़े आएंगे.













