
Border 2 BO Day 38: छठे संडे फिर सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने काटा गदर, नई रिलीज फिल्मों के आगे कर डाली धांसू कमाई
ABP News
Border 2 BO Day 38: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' थमने का नाम नहीं ले रही है. इस फिल्म ने रिलीज के छठे वीकेंड़ पर भी कमाई में तेजी दिखाते हुए खूब नोट छाप डाले हैं.
अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी वॉर ड्रामा 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार परफॉर्म किया है. दिलचस्प बात ये है कि ये फिल्म रिलीज के पांच हफ्ते पूरे होने के बाद भी थमने का नाम नहीं ले रही है और छठे वीकेंड पर इसने एक बार फिर उछाल दिखाते हुए अच्छी कमाई कर डाली है. चलिए यहां जानते हैं 'बॉर्डर 2' ने छठे संडे यानी रिलीज के 38वें दिन कितना कलेक्शन किया है?
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन का कलेक्शन कितना रहा? 'बॉर्डर 2' ने अपनी दहाड़ से बॉक्स ऑफिस को खूब हिलाया. हालांकि इसकी कमाई में भी उतार-चढ़ाव बना रहा लेकिन ये दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही. अपने एक महीने से ज्यादा के थिएट्रिकल सफर के दौरान 'बॉर्डर 2' ने धुआंधार कमाई की है और साल की पहली सबसे बड़ी बॉलीवुड हिट भी बन चुकी है. वहीं इस दौरान कई नई फिल्में आई और चली गई लेकिन कोई भी 'बॉर्डर 2' को टस से मस नहीं कर पाई. इसी के साथ ये फिल्म छठे वीकेंड पर भी दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने में कामयाब रही और इसने अच्छी कमाई भी की .
'बॉर्डर 2' को होली की छुट्टियों का मिल सकता है फायदा'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर 38 दिन बाद भी डटी हुई जो दिखाता कि लोग फिल्म में अभी भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं. वहीं हैरान करने वाली बात ये है कि सिनेमाघरों में 'द केरल स्टोरी' से लेकर 'ओ रोमियो' जैसी कई नई फिल्में मौजूद हैं बावजूद इसके 'बॉर्डर 2' ने छठे वीकेंड पर भी कमाई में तेजी दिखाई है. फिलहाल ये फिल्म धीरे धीरे 330 करोड़ का आंकड़ा छूने की ओर बढ़ रही है और फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स को देखते हुए लग रहा है कि होली की छुट्टियों के दौरान ये फिल्म एक बार फिर कमाई में तेजी दिखाते हुए इस आंकड़े को पार कर जाएगी. फिलहाल हर किसी की निगाहें बॉक्स ऑफिस पर हैं.
'बॉर्डर 2' स्टार कास्टअनुराग सिंह निर्देशित 'बॉर्डर 2' में सनी देओल ने लीड रोल प्ले किया है. वहीं वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ ने भी फिल्म में अहम रोल निभाया है. फिल्म की फीमेल कास्ट में मोना सिंह, सोनम बाजवा और मेधा राणा शामिल हैं.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












