
Border 2 BO Day 21:तीसरे थर्सडे भी ‘बॉर्डर 2’ ने दिखाया दम, खूब छापे नोट, अब तोड़ेगी इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिकॉर्ड
ABP News
Border 2 Box Office Collection Day 21: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. वहीं इस फिल्म ने 21वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को भी शानदार कमाई की है.
सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ को गुरुवार, 12 फरवरी को थिएटर में रिलीज हुए तीन हफ़्ते पूरे हो चुके हैं. ये फिल्म 23 जनवरी को रिलीज़ हुई थी तब से ये फिल्म बॉक्स ऑफ़िस पर सक्सेसफुली कमाई कर रही है. वहीं अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी यह वॉर ड्रामा पहले ही साल 2026 की बॉलीवुड की पहली बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गई है. इसने अपनी इमोशनल कहानी और ओरिजिनल फ़िल्म से मज़बूत नॉस्टैल्जिक कनेक्शन के साथ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा है. इसी के साथ चलिए यहां जानते हैं ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के तीसरे गुरुवार यानी 21वें दिन कितनी कमाई की है?
‘बॉर्डर 2’ ने 21वें दिन कितना किया कलेक्शन? बॉर्डर फ्रैंचाइज़ की विरासत को आगे बढ़ाते हुए, सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ से न केवल सनी देओल ने दमदार अवतार में बड़े पर्दे पर कमबैक किया है, बल्कि वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी को जोड़कर कलाकारों की टीम को भी बढ़ाया है. ‘बॉर्डर 2’ का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोला और 30 करोड़ से ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 224.25 करोड़ की धुआंधार कमाई कर डाली. इसके बाद दूसरे हफ्ते में इसने 68.72 फीसदी की गिरावट के बाद 70.15 करोड़ कमाए.
फिल्म की तीसरे हफ्ते की कमाई की बात करें तो इसने 15वें दिन 2.85 करोड़, 16वें दिन 5.25 करोड़, 17वें दिन 7.25 करोड़, 18वें दिन 2 करोड़, 19वें दिन 2.5 करोड़ और 20वें दिन 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया.
‘बॉर्डर 2’ तोड़ने वाली है ऋतिक की फिल्म का रिकॉर्ड‘बॉर्डर 2’ ने बेशक तीसरे हफ्ते में कम कमाई की है लेकिन ये अब भी कई फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ रही है. ये फिल्म 21 दिनों में 317 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है और अब ये ऋतिक रोशन की साल 2019 की ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म वॉर के 318.01 के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ने से इंचभर दूर है. चौथे शुक्रवार को फिल्म ये उपलब्धि भी हासिल कर लेगी.













