
BMP-2 टैंक और AI हथियार से प्रहार... अखनूर में सेना ने यूं किया तीन आतंकियों का काम तमाम
AajTak
सुरक्षाबलों ने जम्मू के अखनूर में दहशतगर्दों को घेरने के लिए बीएमपी कॉम्बैट व्हीकल्स उतार डाले. बीएमपी कॉम्बैट व्हीकल्स आमतौर पर जंग के मैदान में देखे जाते हैं. यह लड़ाकू वाहन ऊंचे-नीचे पहाड़ी रास्तों और कच्चे रास्तों पर भी आसानी से दौड़ सकता है, इसलिए भी अखनूर में इसका इस्तेमाल किया गया.
देश दिवाली की रोशनी में नहाया हुआ है. लेकिन भारत के दुश्मन हर पल उसे दहलाने की नई-नई साजिशों में जुटे हैं. इसका खुलासा जम्मू के अखनूर में हुए एनकाउंटर से हुआ, जिसमें मारे गए 3 आतंकियों के पास से सुरक्षाबलों ने ड्राई फ्रूट्स, दवाइयां और हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है. उन्होंने सीमा पार से भारत में घुसपैठ से पहले इन चीजों की शॉपिंग की थी ताकि भारत की खुशियों के रंग में भंग डाल सकें.
आतंकवादियों के पास से बरामद सामान देखकर पता चलता है कि उनकी योजना लंबे वक्त तक जम्मू-कश्मीर में रहने और दशहत फैलाने की थी. लेकिन हमारे मुस्तैद सुरक्षाबलों ने इन आतंकियों ने नापाक मंसूबों को ध्वस्त कर दिया. आतंकियों के पास से एम4, एके-47 जैसे खतरनाक हथियार और बड़े पैमाने पर बम-बारूद और गोलियां बरामद हुई हैं. इसके अलावा सोलर पैनल, चाकू, यूएसबी केबल के साथ पावर बैंक, बिनो, डिजिटल कैसियो वॉच, नोट पैड, जूते, कम्बल, कपड़े, वायर कटर, स्क्रू ड्राइवर, पेंसिल सेल, शहद और पानी की बातलें, बैक पैक/रूकसैक, जरूरी दवाएं, ड्राई फ्रूट्स के पैकेट इत्यादि चीजें उनके पार से बरामद हुई हैं.
जम्मू-कश्मीर में सेना ने दशकों बाद उतारे BMP-2 व्हीकल्स
सुरक्षाबलों ने जम्मू के अखनूर में दहशतगर्दों को घेरने के लिए बीएमपी कॉम्बैट व्हीकल्स उतार डाले. बीएमपी कॉम्बैट व्हीकल्स आमतौर पर जंग के मैदान में देखे जाते हैं. एलओसी के पास जम्मू के भट्टल इलाके में सोमवार सुबह करीब 7 बजकर 26 मिनट पर आतंकियों ने सेना की एंबुलेंस पर हमला किया था, इसमें जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ. हमले के बाद आतंकी जंगल की ओर भाग गए थे, जिनकी तलाश में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया और 27 घंटे की मुठभेड़ के बाद तीन आतंकवादियों को जहन्नुम पहुंचाने में सफल रहे.
आसमान से सेना के हेलिकॉप्टर जंगल में छिपे आतंकवादियों की टोह ले रहे थे. नदी के दोनों ओर पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों ने मोर्चा ले रखा था. खेतों-खलिहानों से होकर सेना के बख्तरबंद वाहन दहशतगर्दों के करीब पहुंचने की कोशिश कर रहे थे. जंगलों और झाड़ियों के बीच पूरी तैनाती के बाद जब ऑपरेशन चालू हुआ तो पूरा इलाका धमाकों से गूंज उठा. इस बड़े ऑपरेशन में भारतीय सेना के 32 फील्ड रेजिमेंट के जवानों से लेकर 9 पैरा एसएफ, एनसजी कमांडो, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान शामिल रहे.
आतंकियों ने अखनूर में शिव मंदिर के पास ले रखी थी पनाह

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







