
Black Fungus in UP: गैर कोरोना संक्रमित भी आ रहे हैं ब्लैक फंगस की चपेट में, पीजीआई में मिले दो रोगी
ABP News
यूपी में ब्लैक फंगस का कहर सरकार के लिये नई मुश्किलें पैदा कर रहा है. वहीं, गैर कोरोना संक्रमित लोग भी ब्लैक फंगस का शिकार हो रहे हैं. लखनऊ में ऐसे दो मरीज सामने आए हैं.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ती जा रही है. लेकिन अब दूसरी महामारी ने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं. राज्य में ब्लैक फंगस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. कई राज्यों समेत यूपी में भी इसे महामारी घोषित किया जा चुका है. इस बीच हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है. ब्लैक फंगस बीमारी को लेकर अब एक नया तथ्य सामने आया है. इसके मुताबिक, अब यह रोग उन्हें भी हो रहा है, जो नॉन कोविड मरीज हैं. यही नहीं होम आइसोलेशन में उपचार करा रहे मरीज भी इस घातक बीमारी की चेपट में आ रहे हैं. राजधानी लखनऊ में ब्लैक फंगस के दो मरीज ऐसे सामने आए हैं, जिन्हें कोरोना संक्रमण नहीं हुआ था. नहीं मिला रहा ब्लैक फंगस के इलाज में काम आने वाला इंजेक्शनMore Related News

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












