
Bindyarani Devi Silver Medal Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को चौथा मेडल, वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने जीता सिल्वर
AajTak
Bindyarani Silver Medal: बिंदिया रानी देवी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में सिल्वर मेडल हासिल किया है. बिंदियारानी देवी ने 55 किलो भारवर्ग में भारत के लिए यह मेडल जीता. कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का यह चौथा पदक है. इससे पहले मीराबाई चनू ने सोना जीता था. वहीं संकेत महादेव और गुरुराजा पुजारी क्रमश: सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब रहे थे.
Bindyarani Silver Medal: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को चौथा मेडल हासिल हुआ है. बिंदियारानी देवी ने वूमेन्स वेटलिफ्टिंग के 55 किलो भारवर्ग में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीत लिया. बिंदियारानी ने स्नैच में 86 का स्कोर किया, वहीं क्लीन एंड जर्क में 116 का स्कोर बनाया. यानी कि उन्होंने कुल 202 किलो का स्कोर करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है.
वेटलिफ्टिंग में सिल्वर जीतने पर बिंदियारानी देवी काफी खुश नजर आईं. उन्होंने कहा- मैं पहली बार कॉमनवेल्थ में खेली और सिल्वर जीतकर बहुत खुश हूं. आज मेरी जिंदगी की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस थी. हालांकि, मेरे हाथ से गोल्ड फिसल गया. जब मैं पोडियम पर थी, तब सेंटर में नहीं थी. अगली बार ज्यादा बेहतर करने की कोशिश करूंगी.
खास बात यह है कि कॉमनवेल्थ 2022 मे भारत को चारों पदक अब तक वेटलिफ्टरों ने दिलाए हैं. जहां टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चनू ने 49 किलो भारवर्ग में सोना जीता था. वहीं संकेत महादेव और गुरुराजा पुजारी क्रमश: सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब रहे थे.
ऐसा रहा है बिंदियारानी का सफर
मणिपुर की बिंदियारानी देवी भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के केंद्र में अपनी ट्रेनिंग करती हैं. लेकिन जब कोरोना महामारी की वजह से जब इस केंद्र को बंद कर दिया गया, तो बिंदियारानी ने स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू की कोच रह चुकीं अनीता चानू के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लिया.
बिंदियारानी देवी ने मलेशिया के पेनांग में आयोजित 2016 विश्व युवा चैम्पियनशिप में इंटरनेशनल डेब्यू किया और 10वें स्थान पर रही थीं. 23 साल की बिंदियारानी देवी साल 2019 में हुए साउथ एशियन गेम्स में उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया. साल 2019 में बिंदियारानी ने कॉमनवेल्थ चैम्पियनशिप का खिताब भी अपने नाम किया था.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.







