
Bihar News: CM नीतीश कुमार का आदेश, इन राज्यों से आने वाले लोगों की जरूर करें कोरोना जांच
ABP News
मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों में वायरल बुखार को लेकर अलर्ट और एक्टिव रहें. वायरल बुखार के लक्षणों पर भी नजर बनाये रखें. बच्चों के इलाज में किसी प्रकार की कोताही नहीं हो.
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अध्यक्षता में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग (Bihar Health Department) की समीक्षा बैठक संपन्न हुई. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कोरोना जांच (Corona Test), टीकाकरण (Corona Vaccination)और बच्चों में फैल रहे वायरल बुखार (Viral Fever) से बचाव को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में जिनका टीकाकरण बचा हुआ है, उनका जल्द से जल्द टीकाकरण कराएं. ग्रामीण क्षेत्रों में भी विशेष अभियान चलाकर टीकाकरण का काम तेजी से पूरा करें. लोगों को सचेत और जागरूक करते रहेंMore Related News













