
Bihar Lockdown: बिहार में एक जून के बाद बढ़ेगा लॉकडाउन! CMG की बैठक में आज फैसला
ABP News
अधिकारियों के साथ बातचीत पर निर्णय लिए जाएंगे. पहली बार लगाए गए लॉकडाउन की मियाद 15 मई तक थी जिसे बढ़ाकर 25 तक फिर किया गया था. वहीं 25 मई के बाद हुई सीएमजी की बैठक के बाद इसे एक जून तक किया गया था. लॉकडाउन के बाद कोरोना मरीजों की संख्या कम हुई है.
पटनाः बिहार में एक जून तक लॉकडाउन लगाया गया है. अब दो जून से किन शर्तों के साथ किन-किन क्षेत्रों में छूट दी जाएगी इसपर आज फैसला होगा. नीतीश कुमार के नेतृत्व में आज क्राइससिस मैनेजमेंट ग्रुप की 11.30 बजे से बैठक होने वाली है. इसमें अधिकारी कोरोना को देखते हुए निर्णय लेंगे. बता दें कि बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने पांच मई से लॉकडाउन लगाया था जिसका असर साफ दिख रहा है. सूत्रों के हवाले से एबीपी को जो जानकारी मिली है उसमें सरकार और आगे एक सप्ताह तक लॉकडाउन रखने वाली है. यह लगभग तय हो चुका है. आज क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में बातचीत के बाद इसकी घोषणा का जाएगी. वहीं यह भी बताया जाएगा कि इस बार के लॉकडाउन में क्या कुछ छूट दिए जाएंगे.More Related News

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












