
Bihar Crime: गोपालगंज में अपराधियों ने दवा दुकानदार को मारी गोली, मरा हुआ समझकर सड़क किनारे छोड़कर भागे
ABP News
नगर थाना क्षेत्र के हरबासा गांव के विंदेश्वरी यादव थावे बाजार से दुकान बंद कर घर लौट रहा था. रास्ते में बाइक से पहुंचे अपराधियों ने भेड़िया गांव के पास गोली मार दी. दो की संख्या में अपराधी आए थे.
गोपालगंजः बिहार के गोपालगंज जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव का है जहां बाइक सवार दो अपराधियों ने सोमवार की रात दुकान बंद कर घर लौट रहे एक दवा दुकानदार को गोली मार दी. गंभीर रूप से घायल दवा दुकानदार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया है.
स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












