
Bihar: गया में मां ने बेटी को दी मुखाग्नि, ससुराल में हत्या के बाद खुद किया अंतिम संस्कार
AajTak
Bihar: गया में एक मां ने अपनी बेटी की हत्या के बाद उसका अंतिम संस्कार खुद ही किया. गया के विष्णुपद श्मशान घाट पर ये मंजर देखकर हर किसी की आखें नम हो गईं. वहीं, पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर पति को गिरफ्तार कर लिया है.
बिहार के गया में संभवत: पहली बार ऐसा हुआ कि जब एक मां ने ससुराल में अपनी विवाहिता बेटी की हत्या के बाद उसका अंतिम संस्कार खुद ही किया. गया के विष्णुपद श्मशान घाट पर मां ने बेटी को मुखाग्नि दी. इस पूरे दृश्य को देख लोगों की आंखें नम हो गईं.
विष्णुपद थाना क्षेत्र के चांद चौरा मोड़ निवासी हेमंत चौधरी उर्फ डब्बू चौधरी की पत्नी सपना कुमारी (30 lky) की मौत गुरुवार को हो गई थी. पोस्टमॉर्टम के बाद शव के दाह-संस्कार के लिए मायके और ससुरालवालों ने अपना-अपना दावा किया, लेकिन शुक्रवार को मोहल्लेवालों के हस्तक्षेप के बाद मायकेवालों ने स्थानीय विष्णुपद श्मशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया. जहां मां सावित्री देवी ने अपनी मृतक बेटी को मुखाग्नि दी.
6 साल पहले हुई थी शादी शहर के नवागढ़ी निवासी दिवंगत विष्णु उपाध्याय की बेटी सपना कुमारी की शादी 6 साल पहले चांद चौरा के हेमंत चौधरी के साथ हुई थी. पति-पत्नी के बीच पिछले दो साल से मनमुटाव चल रहा था. गुरुवार को सपना की संदिग्ध मौत हो गई. उसके गले और कुछ जगहों पर चोट के निशान पाए गए.
इस मामले में मृतका की मां सावित्री देवी के बयान पर विषणुपद थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. मृतका के पति डब्बू चौधरी उर्फ हेमंत चौधरी, बहन कारो देवी और मामा को मुख्य आरोपी बनाते हुए उन पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. इस मामले में पुलिस ने आरोपित पति हेमंत चौधरी उर्फ डब्बू चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








