
Bhuvneshwar Kumar: 10 मैचों में 24 विकेट... घरेलू क्रिकेट में भुवनेश्वर कुमार की गेंदें उगल रही आग, फिर भी नहीं हो रहा टीम इंडिया में सेलेक्शन
AajTak
टीम इंडिया के प्रतिभाशाली गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का घरेलू क्रिकेट में हालिया प्रदर्शन बहुत शानदार रहा है, इसके बावजूद उनको टीम इंडिया में नहीं चुना जा रहा है. इस पर कई सवाल उठ रहे हैं. जबकि कई नए नवेले गेंदबाजों का प्रदर्शन भुवनेश्वर कुमार के आसपास भी नहीं हैं. भुवी के कोच संजय रस्तोगी भी इस बात से निराश नजर आए.
Why Bhuvneshwar Kumar not selected in Team India: भुवनेश्वर कुमार, टीम इंडिया का वो गेंदबाज जो विकेट के दोनों दिशा में स्विंग गेंदबाजी करने का महारथी है. वो गेंदबाज जो लगातार नई और पुरानी बॉल से विकेट के दोनों दिशा में स्विंग कर सकता है, किसी भी सिचुएशन में स्विंंग कर सकता है. वो गेंदबाज जिसकी गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ और लगातार स्विंग गेंदबाजी करने वालों में होती है. वो गेंदबाज जिसकी इनस्विंगर आउटस्विंग की तुलना में ज्यादा मारक है.
लेकिन ऐसा लग रहा है कि अपने मारक प्रदर्शन के बावजूद उनको टीम इंडिया के सेलेक्टर्स भूल गए हैं. 33 साल के भुवनेश्वर का हालिया प्रदर्शन बेहद जबर्दस्त रहा है.
टीम इंडिया से लंबे अर्से से बाहर चल रहे भुवनेश्वर फिलहाल घरेलू क्रिकेट में जमकर पसीना बहा रहे हैं. उन्होंने हाल-फिलहाल में शानदार गेंदबाजी की है. जिस भी फॉर्मेट में उन्हें घरेलू टीम उत्तर प्रदेश से खेलने का मौका मिला है, उन्होंने खुद को साबित किया है.
हमने भुवनेश्वर कुमार के हालिया फॉर्म पर नजर डाली तो सामने आया कि उन्होंने पिछले 10 घरेलू स्तर के मैचों में 24 विकेट लिए हैं. इन 10 मुकाबलों में लिस्ट ए (वनडे मैच) और टी 20 शामिल हैं. कर्नाटक के खिलाफ तो भुवनेश्वर ने 25 अक्टूबर को हुए टी20 मैच में 16 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे. जो किसी भी खिलाड़ी के लिहाज से प्रभावशाली प्रदर्शन ही कहा जाएगा. इसके बाद भी भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया के सेलेक्टर्स लगातार अनदेखी कर रहे हैं.
क्या उम्र के हिसाब से चुनी जाती है टीम? भुवनेश्वर का जो फॉर्म चल रहा है और उनकी ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या भुवनेश्वर को टीम इंडिया के सेलेक्टर्स भुला चुके हैं. दूसरा कारण जो कई मीडिया रिपोर्टों में सामने आया है कि उनकी उम्र के कारण ध्यान नहीं दिया जा रहा है. भुवी वर्तमान में 33 साल के हैं. वहीं टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव भी 33 साल के हैं. ऐसे में उम्र को लेकर अलग-अलग पैरामीटर कैसे हो सकता है. भुवनेश्वर वर्ल्ड कप वाली टीम से बाहर तो थे ही, वहीं अफ्रीकी दौरे के लिए भी उन्हें किसी फॉर्मेट के लिए नहीं चुना गया.
भुवनेश्वर के मुकाबले अन्य टी20 गेंदबाज, इकोनॉमी भी शानदार

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











