
Bhabanipur Bypoll: भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी आगे, टीएमसी समर्थकों में छाई खुशी, सीएम आवास के बाहर जश्न का माहौल
ABP News
Bhabanipur Bypoll: भवानीपुर सीट पर पूरे देश की नजर लगी हुई है क्योंकि यहां से खुद ममता बनर्जी उम्मीदवार हैं. अगर उन्होंने बंगाल के णश पद पर बने रहना है तो यह चुनाव उन्हें जीतना ही होगा.
Bhabanipur Bypoll: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर उपचुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार से करीब 12 हजार से अधिक वोटों के अंतर से बढ़त बनाई हुई हैं. बंगाल सीएम सुबह आठ से ही वोटों की गिनती होने के साथ शुरुआत से बढ़त बनाए रखा है. दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर समेत बंगाल की तीन और ओडिसी की एक सीटों पर 30 सितंबर को उप-चुनाव कराए गए थे.
भवानीपुर सीट पर पूरे देश की नजर लगी हुई है क्योंकि यहां से खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उम्मीदवार हैं. अगर उन्होंने बंगाल के मुख्यमंत्री पद पर बने रहना है तो यह चुनाव उन्हें जीतना ही होगा.

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












