
BCCI की सख्ती के बाद जाग उठा डोमेस्टिक क्रिकेट... ROKO के नाम रहा विजय हजारे का पहला दिन
AajTak
विजय हजारे ट्रॉफी में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी पूरी तरह एकतरफा रही. रोहित ने जयपुर में 155 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि कोहली ने बेंगलुरु में 131 रन बनाकर अपनी ‘चेज़ मास्टर’ की छवि को फिर साबित किया. दोनों ने दिखा दिया कि सफेद गेंद के क्रिकेट में वे आज भी बाकी खिलाड़ियों से कई कदम आगे हैं.
विजय हजारे ट्रॉफी में रोहित शर्मा और विराट कोहली की लंबे समय से प्रतीक्षित वापसी यादगार रही. बुधवार को दोनों दिग्गजों ने अपने-अपने मुकाबलों में शानदार शतकीय पारियां खेलकर यह साबित कर दिया कि व्हाइट बॉल क्रिकेट में वे आज भी सबसे अलग स्तर पर खड़े हैं. जयपुर में रोहित शर्मा ने सिक्किम के खिलाफ 94 गेंदों में 155 रन की विस्फोटक पारी खेलते हुए मुंबई को 237 रन के लक्ष्य तक आसानी से पहुंचा दिया. वहीं, बेंगलुरु में विराट कोहली ने आंध्र प्रदेश के खिलाफ 101 गेंदों में 131 रन ठोककर दिल्ली की जीत की नींव रखी. दोनों बल्लेबाज़ों ने यह सब कुछ इस कदर सहजता से किया कि मुकाबला एकतरफा नजर आया.
जाग उठा घरेलू क्रिकेट
पिछले कुछ दिनों से दिग्गजों के घरेलू क्रिकेट खेलने को लेकर बीसीसीआई ने सख्त रुख अपनाया हुआ है. बीसीसीआई चाहता है कि इंटरनेशनल खेलने वाले प्लेयर भी घरेलू क्रिकेट खेलें. ताकि वो फॉर्म में रहें और इससे घरेलू क्रिकेट को भी फायदा हुआ.
यह भी पढ़ें: ऑफिस से ली छुट्टी, छात्रों ने बंक किए कॉलेज... रोहित शर्मा को देखने के लिए जयपुर का जोश हाई, VIDEO
ऐसे में जब विजय हजारे टूर्नामेंट शुरू हुआ तो पहला ही दिन बीसीसीआई और सुपरस्टार खिलाड़ियों के लिए फायदे का सौदा रहा. बोर्ड को घरेलू क्रिकेट के लिए जबरदस्त दर्शक और चर्चा मिली, जबकि रोहित और कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले बहुमूल्य मैच अभ्यास मिल गया.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











