
Bank Holiday: इस हफ्ते 7 में से 6 दिन बन्द रहेंगे बैंक, यह जरूरी काम भी नहीं हो पाएंगे
Zee News
हॉलीडे में ऑनलाइन के काम होते रहेंगे जबकि बैंकों में काम-काज से छुट्टी होने पर चेक क्लियरेंस की प्रोसेस, KYC अपडेट कराने जैसे कामों में दिक्कत आएगी.
नई दिल्ली: इस हफ्ते अधिकतर दिनों बैंक बन्द रहेंगे. यूं तो बैंक का ज्यादातर काम ऑनलाइन हो गया है फिर भी चेक क्लियरेंस या KYC जैसे कुछ अहम कामों के लिए बैंक जाने की जरूरत पड़ती रहती है. ऐसे में जान लें कि इस हफ्ते कौन-कौन से दिन बैंक बन्द रहेंगे.
इस हफ्ते में भी देश के अलग-अलग जोन में कुल मिलाकर 6 दिन तक छुट्टी रहेगी. यह छुट्टियां रविवार और महीने के दूसरे शनिवार के साथ पड़ रही हैं. अक्टूबर के महीने में कई सारे त्योहार पड़ रहे हैं, जिस वजह से इस महीने में बैंकों में होने वाली छुट्टियों की लिस्ट भी थोड़ी लंबी है.
More Related News
