
BAFTA 2026: सिल्वर गाउन में आलिया भट्ट ने गिराई बिजलियां, रेड कार्पेट पर लूट ली पूरी महफिल, तस्वीरों पर दिल हार बैठेंगे
ABP News
BAFTA 2026: लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने रेड कार्पेट पर क्लासिक हॉलीवुड ग्लैमर का जलवा बिखेरा है. उन्होंने सिल्वर गाउन पहनकर मरिलिन मुनरो से प्रेरित स्टाइल पेश की है.
लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित BAFTA अवॉर्ड्स 2026 के रेड कार्पेट पर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था. प्रेजेंटर के रूप में शिरकत करने पहुंची आलिया ने न केवल अपने एक्टिंग की क्षमता से बल्कि अपने स्टाइल और लुक्स से भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर सुर्खियां बटोरी है. उनका ये लुक क्लासिक हॉलीवुड ग्लैमर की याद दिलाता है. ये लुक खासकर मरिलिन मुनरो से प्रेरित है.
सिल्वर सीक्विन गाउन और मॉडर्न सिल्हूटआलिया ने गुइची का कस्टम सिल्वर सीक्विन गाउन पहना था. जो उनकी स्टाइल और आत्मविश्वास को बेहतरीन तरीके से दर्शाता है. गाउन का हॉल्टर-नेक डिजाइन उनके स्लिम और आधुनिक सिल्हूट को उभारता है. इसके अलावा गाउन में ड्रामेटिक ओपन-बैक और साइड कटआउट डिटेल्स भी हैं जो इसे क्लासिक हॉलीवुड से आधुनिक ट्रेंड तक जोड़ते हैं. इस गाउन के साथ उनका लुक एकदम स्टेटमेंट मेकिंग बन गया था.
वॉल्यूमिनस फॉक्स-फर स्टोल से बढ़ा ग्लैमरमरिलिन मुनरो के स्टाइल को ध्यान में रखते हुए आलिया ने सफेद वॉल्यूमिनस फॉक्स-फर स्टोल कैरी किया था. जो सिल्वर सीक्विन के शार्प शिमर के साथ एक शानदार कंट्रास्ट देता है. ये स्टोल उनके लुक को क्लासिक और रॉयल टच देता है. इस तरह की डिटेल्स ने रेड कार्पेट पर उनके लुक को और भी हाई-प्रोफाइल बना दिया था.
A post shared by British Vogue (@britishvogue)













