
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में दिल खोलकर दान, पहले दिन 3.17 करोड़ का चढ़ावा, दो दिन में 7.5 लाख भक्तों ने किए रामलला के दर्शन
AajTak
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या के राम मंदिर में बुधवार को ढाई लाख से ज्यादा लोगों ने रामलला के दर्शन किए. मंगलवार को पहले दिन भक्तों ने 3.17 करोड़ रुपये का चढ़ावा चढ़ाया. बुधवार को प्राप्त राशि का खुलासा अगले दिन गिनती के बाद किया जाएगा. श्रद्धालुओं की भारी संख्या के चलते फिलहाल मंदिर सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक खोला जा रहा है.
अयोध्या के राम मंदिर (Ram Mandir) में राललला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद पहले दिन मंगलवार को भक्तों द्वारा 3.17 करोड़ रुपए का चढ़ावा (Donation) चढ़ाया गया. राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन 10 दान काउंटर खोले गए थे. 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद भक्तों ने दान काउंटर और ऑनलाइन दान के रूप में 3.17 करोड़ रुपए का दान दिया.
मिश्रा ने बताया कि 23 जनवरी को पांच लाख से ज्यादा भक्तों ने दर्शन किए, जबकि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दूसरे दिन बुधवार को रात 10 बजे तक 2.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए. बुधवार को प्राप्त राशि का खुलासा अगले दिन गिनती के बाद किया जाएगा. उन्होंने कहा कि दर्शन व्यवस्थित ढंग से हो इसके लिए प्रशासन से चर्चा कर व्यवस्था की जा रही है.
इस बीच, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले ने अयोध्या के आसपास के संघ कार्यकर्ताओं को मंदिर की सफाई की जिम्मेदारी स्वीकार करने और सुव्यवस्थित तरीके से मंदिर दर्शन के संचालन में सहयोग करने का निर्देश दिया है.
रामलला के मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़
दूसरी ओर, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आम लोगों के लिए खोले गए अयोध्या के मंदिर में बुधवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली. रामपथ और मंदिर परिसर के आसपास सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतार देखने को मिली. कड़ाके की ठंड, कोहरे और शीतलहर के बीच लोग मंदिर के बाहर लाइन में खड़े नजर आए. श्रद्धालु ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते दिखे.
ये भी पढ़ें: PM Modi Ayodhya Speech: 'प्रभु श्रीराम हमें क्षमा करें', प्राण प्रतिष्ठा के बाद ऐसा क्यों बोलें PM मोदी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








