
AUS vs SA, Champions Trophy: बारिश बनी विलेन... रद्द हुआ ऑस्ट्रेलिया-अफ्रीका मुकाबला, जानिए सेमीफाइनल समीकरण
AajTak
AUS vs SA, ICC Champions Trophy 2025: पाकिस्तान की मेजबानी में खेली जा रही ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में मंगलवार (25 फरवरी) को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला होना था. मगर बारिश के कारण यह मैच पूरी तरह धुल गया. बगैर कोई बॉल कराए इस मैच को रद्द कर दिया गया.
AUS vs SA, ICC Champions Trophy 2025: पाकिस्तान की मेजबानी में खेली जा रही ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में मंगलवार (25 फरवरी) को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला होना था. मगर बारिश के कारण यह मैच पूरी तरह धुल गया. बगैर कोई बॉल कराए इस मैच को रद्द कर दिया गया.
बता दें कि ग्रुप-ए से सेमीफाइनल की 2 टीमें तय हो गई हैं. भारतीय टीम और न्यूजीलैंड ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं. जबकि मेजबान पाकिस्तान और बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. दूसरी ओर ग्रुप-बी में यह मुकाबला बारिश के कारण धुलने से सेमीफाइनल का समीकरण थोड़ा गड़बड़ा गया है.
इंग्लैंड और अफ्रीका के लिए करो या मरो
मैच रद्द होने से दोनों टीमों साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को 1-1 अंक मिला. इस तरह दोनों टीमों के बराबर 3-3 पॉइंट्स हो गए हैं. बेहतर नेट रनरेट 2.140 के साथ अफ्रीकी टीम अपने ग्रुप-बी में टॉप पर है. जबकि दूसरे नंबर पर काबिज ऑस्ट्रेलिया का नेट रनरेट 0.475 का है.
इसके बाद इंग्लैंड और अफगानिस्तान हैं. दोनों ने अब तक 1-1 मैच खेला और दोनों में उन्हें हार मिली है. इस मैच के रद्द होने से ऑस्ट्रेलिया टीम को थोड़ा फायदा हुआ है. जबकि इंग्लैंड और अफ्रीका के लिए करो या मरो की स्थिति बन गई है.
आइए जानते हैं ग्रुप-बी में कैसा है सेमीफाइनल का समीकरण...

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










