
AUS vs PAK 1st Test: उस्मान ख्वाजा ने जूते पर ऐसा क्या लिखा, क्रिकेट में मचा बवाल... फिर काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे
AajTak
पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा ने अभ्यास सत्र के दौरान जो जूते पहन रखे थे उन पर ‘सभी जीवन समान हैं’ और ‘स्वतंत्रता मानव का अधिकार है’ जैसे संदेश लिखे हुए थे. ICC ने ख्वाजा को उन जूतों को पहनने की अनुमति नहीं दी है.
Usman Khawaja wears black armband: ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को उन जूतों को पहनने की अनुमति नहीं दी गई, जिस पर उन्होंने ‘सभी जीवन समान हैं (all lives are equal) ’ का संदेश लिखा था. इसके बाद वह पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के शुरुआती क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन बांह पर का काली पट्टी बांधकर उतरे.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बुधवार को ख्वाजा को उन जूतों को पहनने की अनुमति नहीं दी, जिस पर उन्होंने जाहिर तौर पर गाजा के संदर्भ में कुछ संदेश लिखे थे. पाकिस्तानी मूल के इस क्रिकेटर ने मंगलवार को अभ्यास सत्र के दौरान जो जूते पहन रखे थे उन पर ‘सभी जीवन समान हैं’ और ‘स्वतंत्रता मानव का अधिकार है’ जैसे संदेश लिखे हुए थे.
आईसीसी के नियम टीम की पोशाक या उपकरणों पर राजनीति या धार्मिक बयान के प्रदर्शन की अनुमति नहीं देते हैं. ख्वाजा ने बाद में कहा कि वह व्यक्तिगत या टीम प्रतिबंध से बचने के लिए नियम का पालन करेंगे, लेकिन वह आईसीसी के फैसले को चुनौती देंगे.
ख्वाजा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘स्वतंत्रता एक मानव अधिकार है और सभी अधिकार समान हैं. मैं इन पर विश्वास करना कभी बंद नहीं करूंगा.’
ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. उस्मान ख्वाजा ने पहले दिन डेविड वॉर्नर के साथ 126 रनों की पार्टनरशिप की. ख्वाजा ने शाहीन शाह आफरीदी की गेंद पर आउट होने से पहले 41 रन बनाए.
All Lives are Equal. Freedom is a Human right. I'm raising my voice for human rights. For a humanitarian appeal. If you see it any other way. That's on you... pic.twitter.com/8eaPnBfUEb

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











