
Assi Vs Do Deewane Seher Mein BO Day 3: तीसरे दिन 'अस्सी' या 'दो दीवाने शहर में' से किसने मारी बाजी? जानें- संडे का कलेक्शन
ABP News
Assi Vs Do Deewane Seher Mein BO Day 3: 'अस्सी' ने रिलीज के तीसरे दिन 'दो दीवाने शहर में' को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया. हालांकि कुल कलेक्शन में अभी भी सिद्धांत और मृणाल की फिल्म ही आगे है.
20 फरवरी, 2026 को दो अलग-अलग जॉनर की फिल्में थिएटर में आईं. इनमें से एक सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक ड्रामा 'दो दीवाने शहर में' है और दूसरी फिल्म तापसी पन्नू की कोर्टरूम ड्रामा 'अस्सी' है. रोमांटिक फिल्म 'दो दीवाने शहर में' को पहले दिन बेहतर रिस्पॉन्स मिला, लेकिन 'अस्सी', जो एक सेक्सुअल असॉल्ट केस पर फोकस है उसकी बॉक्स ऑफिस पर धीमी ओपनिंग हुई. इसके बाद दूसरे दिन तापसी की फिल्म ने सिद्धांत-मृणाल की मूवी को मात दे दी. चलिए यहां जानते हैं संडे को इन दोनों फिल्मों में से किसका पलड़ा भारी रहा है?
'अस्सी' ने तीसरे दिन कितना कलेक्शन किया? 'अस्सी' एक कोर्टरूम ड्रामा है जिसे अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में तापसी पन्नू लीड रोल में हैं और इसे भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और अनुभव सिन्हा ने बनारस मीडियावर्क्स और टी-सीरीज़ फिल्म्स के तहत प्रोड्यूस किया है. फिल्म की कहानी एक वकील की है जो सेक्सुअल असॉल्ट केस में एक मज़बूत विरोधी से लड़ती है. फिल्म न्याय के लिए कानूनी लड़ाई पर फोकस करती है और सामाजिक चुप्पी और जेंडर इनइक्वालिटी जैसे मुद्दों को हाईलाइट करती है. इस फिल्म की शुरुआत धीमी हुई थी और इसने पहले दिन 1 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं इसके बाद इसने दूसरे दिन कमाई मे 60 फीसदी की तेजी दिखाई और 1.6 करोड़ का कलेक्शन किया.
'दो दीवाने शहर में' ने रिलीज के तीसरे दिन कितनी की कमाई? दो दीवाने शहर में एक रोमांटिक ड्रामा है जिसे अभिरुचि चंद ने लिखा है और रवि उदयवार ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं. इसकी कहानी शशांक नाम के एक युवक की है जिसे साफ बोलने में दिक्कत होती है, और रोशनी नाम की एक कंटेंट क्रिएटर की है जो अपनी बॉडी को लेकर इनसिक्योर महसूस करती है. मुंबई में, दोनों मिलते हैं, करीब आते हैं, और अपने रिश्ते से एक-दूसरे को ज़्यादा कॉन्फिडेंट और इमोशनली मजबूत महसूस करने में मदद करते हैं. इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 'अस्सी' को पछाड़ दिया था. लेकिन वीकें पर 'दो दीवाने शहर में' पीछे रह गई लेकिन कुल कमाई के मामले ये अब भी आगे चल रही है.
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 1.25 करोड़ कमाए थे. वहीं दूसरे दिन इस फिलम ने 20 फीसदी की तेजी के साथ 1.5 करोड़ का कारोबार किया.













