
Assam में हिमंत बिस्व सरमा की 'हुकूमत', मुख्यमंत्री पद की ली शपथ
Zee News
हिमंत बिस्व सरमा ने असम के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है. इस मौके पर खुद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे.
नई दिल्ली: दिसपुर में हिमंत बिस्वा सरमा ने असम के सीएम पद की शपथ ली. वो असम के 15वें मुख्यमंत्री बने. उनके शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई दिग्गज मौजूद रहे. With blessings of you all, I am taking Oath as Chief Minister of Assam. প্ৰতিগৰাকী অসমবাসীৰ শ্ৰীচৰণত সেৱা আগবঢ়াই আৰু প্ৰধানমন্ত্ৰী শ্ৰী নৰেন্দ্ৰ মোদী ডাঙৰীয়াৰ দেশপ্ৰেমৰ পৱিত্ৰ আদৰ্শ অনুকৰণ কৰি পৱিত্ৰ অসমভূমিক সততা আৰু নিষ্ঠাৰে সেৱা কৰাৰ সংকল্পৰে ৰাজ্যখনৰ মুখ্যমন্ত্ৰীৰ দায়িত্বভাৰ গ্ৰহণ কৰিলোঁ ৷ Himanta Biswa Sarma takes oath as the Chief Minister of Assam. He is being administered the oath by Governor Jagdish Mukhi. BJP national president JP Nadda and other leaders present at the ceremony. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को दोपहर 12 बजे असम के 15 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. सरमा जो पूर्वोत्तर में भारतीय जनता पार्टी के सारथी हैं, उन्हें राज्य के राज्यपाल जगदीश मुखी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य नेताओं की उपस्थिति में शपथ दिलाई. — Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) — ANI (@ANI)
Indian France Rafale deal: फ्रांस से खरीदे जाने वाले 114 राफेल की मंजूरी डिफेंस प्रोक्योरमेंट बोर्ड से मिल गई है. जिससे यह डील अंतिम चरण में पहुंच गई है. इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली DAC की बैठक में डील पर चर्चा के बाद मुहर लगाई जाएगी. अंतिम हस्तारक्षर इस डील पर पीएम मोदी करेंगे.

India Nuclear Powered Submarine: साल 2040 तक भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा न्यूक्लियर पावर्ड पनडुब्बी ऑपरेटर बन सकता है. इस दौरान भारत ब्रिटेन को पीछे छोड़ देगा. अमेरिका, रूस और चीन के बाद चौथा देश बन जाएगा. दुनिया में सबसे ज्यादा न्यूक्लियर सबमरीन अमेरिका के पास हैं. इनकी संख्या 60 से 70 के बीच है.

DRDO hypersonic missile: भारतीय नौसेना एक बेहद लंबी दूरी वाली, हवा से लॉन्च होने वाली 'एंटी-शिप बैलिस्टिक' मिसाइल हासिल करने की योजना बना रही है. यह मिसाइल 1,000 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम होगी. इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि हमारे लड़ाकू विमान दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम की रेंज में आए बिना ही उनके जहाजों को समंदर की गहराइयों में भेज सकेंगे.

30MM Naval Gun Indian Navy: यह गन सिस्टम भारत फोर्ज के आर्टिलरी सेक्टर में अनुभव पर आधारित है. कंपनी पहले ही 30×173 मिमी NATO स्टैंडर्ड कैलिबर पर आधारित मॉड्यूलर टर्रेट्स विकसित कर चुकी है. इनका इस्तेमाल इंफैंट्री कॉम्बैट व्हीकल्स में होता है. यही कैलिबर समुद्री नजदीकी लड़ाई (Close-Range Engagement) के लिए भी प्रभावी माना जाता है.









