
Asia Cup 2023: केएल राहुल IN, सैमसन OUT... एशिया कप के लिए इन खिलाड़ियों को मिलेगी टीम इंडिया में जगह!
AajTak
31 अगस्त से होने वाले एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान जल्द हो सकता है. अजीत अगरकर की अगुवाई में राष्ट्रीय चयनकर्ता तो भारतीय टीम चुनेंगे ही, उससे पहले हम आपको बताते हैं कि कौन से वे खिलाड़ी रहने वाले हैं जिनके 15 सदस्यीय दल में जगह बनाने की संभावना है.
आईसीसी वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत में अब दो महीने का वक्त बचा हुआ है. वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से लेकर 19 नवंबर तक भारत में खेला जाना है. पहली बार ऐसा हो रहा है जब भारत अकेले ही वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है. इससे पहले उसने 1987, 1996 और 2011 के वनडे वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी की थी.
एशिया कप में भी भारत का होगा लिटमस टेस्ट
इस वर्ल्ड कप से पहले एशिया कप का भी आयोजन होने जा रहा है, जिसके जरिए भारतीय टीम अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना चाहेगी. इस बार एशिया कप 31 अगस्त से 17 सितंबर के दौरान पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाना है. एशिया कप को लेकर भी क्रिकेट फैन्स काफी उत्साहित हैं क्योंकि भारत-और पाकिस्तान की टीमें भी इस टूर्नामेंट में आमने-सामने होने वाली है.
एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम का ऐलान जल्द हो सकता है. वैसे भी एशिया कप में भाग लेने वाली सभी छह टीमों को अपने-अपने स्क्वॉड 15 अगस्त तक घोषित कर देने हैं. अजीत अगरकर की अगुवाई में राष्ट्रीय चयनकर्ता तो भारतीय टीम चुनेंगे ही, उससे पहले हम आपको बताते हैं कि कौन से वे खिलाड़ी रहने वाले हैं जिनके 15 सदस्यीय दल में जगह बनाने की संभावना है.
केएल राहुल की टीम में एंट्री पक्की!
भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में रहेगी, वहीं शुभमन गिल और विराट कोहली स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के तौर पर टीम में शामिल होंगे. श्रेयस अय्यर इंजरी के चलते एशिया कप के लिए शायद समय पर फिट नहीं हो पाएंगे, ऐसे में सूर्यकुमार यादव की भी टीम में एंट्री हो सकती है. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल और ईशान किशन को स्क्वॉड में जगह मिलने की संभावना है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केएल राहुल अब फिट हो चुके हैं और उन्होंने नेट्स में विकेटकीपिंग शुरू कर दी है. राहुल के फिट होने के चलते संजू सैमसन को निराशा हाथ लग सकती है.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.









