Ashes: हार के साथ 60 करोड़ का नुकसान, मेलबर्न में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को दोहरा झटका
AajTak
ऑस्ट्रेलिया ने एशेज तो अपने नाम कर ली, लेकिन लगातार दो टेस्ट का 2 दिन में खत्म होना क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए करोड़ों के नुकसान का कारण बन गया. यह मामला अब टेस्ट क्रिकेट की पिच, गेंद और संतुलन पर नई बहस को जन्म दे सकता है.
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न के ऐतिहासिक मैदान पर एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट मैच खेला गया. लेकिन ये मुकाबला केवल 2 दिनों तक ही चला और इंग्लैंड को 4 विकेट से जीत मिली. इस जीत के साथ ही लगातार 3 मैच हार कर सीरीज गंवा चुकी इंग्लैंड को तो थोड़ी राहत मिली. लेकिन ऑस्ट्रेलिया को हार के साथ ही भारी आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा है.
93 साल में पहली बार हुआ ऐसा
बता दें कि 1932 के बाद पहली बार, ऑस्ट्रेलिया में खेले गए किसी टेस्ट मैच में एक भी बल्लेबाज़ अर्धशतक नहीं लगा सका. ऑस्ट्रेलिया ने एशेज अपने पास बरकरार रख ली है, लेकिन इसके बावजूद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) खुश नहीं है. वजह साफ है. एशेज भले ही ऑस्ट्रेलिया के नाम रही हो, लेकिन इस पूरी प्रक्रिया में बोर्ड को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है.
2024-25 में ही घाटे में था CA
2024-25 वित्तीय वर्ष क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए खास अच्छा नहीं रहा. भारत के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज़ की मेज़बानी करने के बावजूद CA को 11.3 मिलियन डॉलर (करीब ₹68.05 करोड़) का नुकसान हुआ. 2025-26 एशेज सीरीज़ को हालात सुधारने का मौका माना जा रहा था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका.
पर्थ टेस्ट 2 दिन में खत्म, ₹30 करोड़ का झटका

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










