
Ashadh Purnima 2022: मंगल से शनि तक पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, 4 शुभ योग भी दे रहे दस्तक
AajTak
इस साल आषाढ़ पूर्णिमा का दिन बेहद खास रहने वाला है. ज्योतिषविदों का कहना है कि पूर्णिमा तिथि पर पांच ग्रह अपनी ही राशि में रहेंगे. इतना ही नहीं, इस दिन ग्रह की विचित्र स्थिति चार शुभ योगों का निर्माण कर रही है.
आषाढ़ माह की पूर्णिमा बुधवार, 13 जुलाई को पड़ रही है. पूर्णिमा के दिन दान-धर्म के कार्यों का विशेष महत्व बताया गया है. इस साल आषाढ़ पूर्णिमा का दिन बेहद खास रहने वाला है. ज्योतिषविदों का कहना है कि पूर्णिमा तिथि पर पांच ग्रह अपनी ही राशि में रहेंगे. इतना ही नहीं, इस दिन ग्रहों की विचित्र स्थिति चार शुभ योगों का निर्माण भी कर रही है.
ज्योतिषियों का कहना है कि आषाढ़ पूर्णिमा पर मंगल से लेकर शनि तक सभी बड़े ग्रह अपनी-अपनी राशि में विराजमान रहेंगे. पूर्णिमा पर ग्रहों की ऐसी दुर्लभ स्थिति सालों में एक बार देखने को मिलती है. इस दिन ग्रहों के सेनापति मंगल स्वराशि मेष में रहेंगे. बुध अपनी ही राशि मिथुन में रहेंगे. बृहस्पति अपनी राशि मीन में रहेंगे. इसी तरह शुक्र वृष में और शनि मकर राशि में रहेंगे.
पूर्णिमा पर चार शुभ योग ज्योतिषविदों का कहना है कि इस बार पूर्णिमा पर चार शुभ योग भी बन रहे हैं. आषाढ़ पूर्णिमा की शुरुआत हंस महापुरुष योग से होने वाली है. इसके अलावा, इस दिन इंद्र, श्रीवत्स और बुधादित्य योग भी बनेगा. सूर्य और बुध जब एक ही राशि में आते हैं तो बुधादित्य योग का निर्माण होता है जो बहुत ही शुभ है.
आषाढ़ पूर्णिमा शुभ मुहूर्त आषाढ़ पूर्णिमा 13 जुलाई दिन बुधवार को सुबह 4 बजकर 01 मिनट से शुरू होकर अगले दिन यानी 14 जुलाई को रात 12 बजकर 06 मिनट तक रहेगी. उदिया तिथि के कारण अषाढ़ी पूर्णिमा 13 जुलाई को मनाई जाएगी.
पूजन विधि आषाढ़ पूर्णिमा के दिन सूर्योदय से पहले पवित्र नदी या घर पर पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें. साफ-सुथरे कपड़े पहनें और व्रत का संकल्प लें. इसके बाद भगवान विष्णु की प्रतिमा के सामने तेल या घी का दीप जलाएं. विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा करें. भगवान को फल, फूल, मिठाई, धूप, चंदन और रोली अर्पित करें. इसके बाद भगवान सत्यनारायण की कथा पढ़ें और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










