
Aryan Khan Drugs Case: महाराष्ट्र के मंत्री भुजबल बोले- शाहरुख अगर BJP में शामिल हो जाएं, तो ड्रग्स शक्कर बन जाएंगे
ABP News
Aryan Khan Drugs Case: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता भुजबल ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘’अगर शाहरुख खान बीजेपी में शामिल हो जाएं तो मादक पदार्थ शक्कर बन जाएंगे.’’
Aryan Khan Drugs Case: महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने आर्यन खान ड्रग्स केस को लेकर बीजेपी (BJP) पर तंज कसा है. छगन भुजबल ने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) भगवा पार्टी (BJP) में शामिल हो जाएं तो ‘’ड्रग्स शक्कर' बन जाएंगे. इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी शामिल हैं, जो मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में बंद हैं.
शाहरुख खान के पीछे पड़ी है NCB- भुजबल

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












